
गर्भवती बीवी का कत्ल, हेक्सा ब्लेड से काटा शव, थैलियों में पैक कर नदी में फेंका... हैदराबाद में दिल दहलाने वाला हत्याकांड
AajTak
Hyderabad Murder Case: हैदराबाद में घरेलू विवाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद दरिंदगी के साथ उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. उसे थैलियों में पैक कर नदी में फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया.
हैदराबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक 27 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पांच महीने की गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर मूसी नदी में फेंक दिए. यह वारदात पिछले हफ्ते शनिवार शाम करीब 4.30 बजे मेडिपल्ली थाना क्षेत्र के बोडुप्पल इलाके में हुई. आरोपी की पहचान एक कैब ड्राइवर के रूप में हुई है.
डीसीपी (मलकाजगिरी जोन) पी वी पद्मजा के मुताबिक, आरोपी और मृतका विकाराबाद जिले के रहने वाले थे. उन्होंने जनवरी 2024 में आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों हैदराबाद के बोडुप्पल में किराए के मकान में रहने लगे. शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन जल्द ही घरेलू विवाद बढ़ने लगे. अप्रैल 2024 में पत्नी ने विकाराबाद पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई थी.
इसके बाद में गांव के बुजुर्गों की मौजूदगी में समझौता हो गया. मृतका ने पंजागुट्टा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की थी, लेकिन पति को उसकी गतिविधियों पर शक था. आरोपी ने उसे काम छोड़ने के लिए मजबूर किया. मार्च 2025 में महिला गर्भवती हुई, लेकिन झगड़े नहीं रुके. 22 अगस्त को महिला ने विकाराबाद जाकर मेडिकल चेकअप कराने और उसके बाद मायके में रहने की बात कही, तो विवाद बढ़ गया.
बीवी की हत्या के बाद टुकड़े किए शव
पुलिस का कहना है कि झगड़े के दौरान पत्नी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के बाद आरोपी ने हत्या का मन बना लिया. उसने शनिवार शाम पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को काटने के लिए हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल किया. सिर, हाथ और पैर काटकर प्लास्टिक की थैलियों में पैक किया और प्रतापसिंगाराम इलाके में मूसी नदी में फेंक आया. आरोपी तीन बार नदी गया और शरीर के अलग-अलग हिस्सों को वहां फेंका.
हत्या के बाद ऐसे गढ़ी झूठी कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











