
'गरीब के खाने पर टैक्स, अमीरों का 5 लाख करोड़ कर्ज माफ', रेवड़ी कल्चर के तंज पर केजरीवाल का पलटवार
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पीएम मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले तंज पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने गरीब के खाने पर टैक्स लगाया, वहीं बड़े व्यापारियों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. पीएम मोदी के 'रेवड़ी कल्चर' वाले तंज पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी ठगा सा महसूस कर रहा है, क्योंकि केंद्र सरकार ने गरीब के खाने पर भी टैक्स लगा दिया है, वहीं बड़े व्यापारियों का 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया है.
अरविंद केजरीवाल ने सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार की आर्थिक हालत ठीक है? वह बोले कि किसी सरकार ने अबतक नहीं कहा था कि देश की सुरक्षा के लिए पैसे की कमी है. केजरीवाल ने आगे कहा कि केंद्र ने पेंशन सुविधा खत्म करने के लिए अग्निवीर योजना की शुरुआत की.
आगे कहा गया कि केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग लाने से भी मना किया है. केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के लिए पैसा नहीं होने की बात कही है और इस साल इसमें 25% की कटौती हुई है.
केंद्र से सीएम केजरीवाल के सवाल
दिल्ली सीएम ने पूछा कि केंद्र सरकार का 40 लाख का बजट है, लेकिन सारा पैसा कहां जा रहा है? केजरीवाल ने आगे आरोप लगाते हुए कहा, 'इन्होंने (केंद्र) अपने सुपर अमीर दोस्तों के लाखों-करोड़ों के कर्जे माफ कर दिए, क्यों? ये कर्जे माफ नहीं होते तो टैक्स नहीं लगाना पड़ता. साढ़े 3 लाख करोड़ की आमदनी पेट्रोल-डीजल के टैक्स से होती है? कहां गया पैसा?'
केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि, 'सरकारी स्कूल बंद करने की बात हो रही है. फ्री इलाज बंद होना चाहिए ऐसा कहा जा रहा है, लेकिन ऐसे में गरीब पैसा कहां से लाएगा. सरकारी पैसा चंद लोगों पे उड़ाया तो देश कैसे चलेगा?'

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











