
गरीब की किराना दुकान गुंडों ने फूंकी... पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मालिक बुरी तरह झुलसा, नुकसान से कराह उठा पीड़ित परिवार
AajTak
Satna Petrol Attack Shop: दो आदतन अपराधियों ने एक किराना दुकान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस भयावह घटना में दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई और दुकान मालिक रामप्रकाश कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गए.
MP News: सतना जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां दो आदतन अपराधियों ने उधार सामान न देने पर दिन दहाड़े एक किराना एवम जनरल स्टोर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी हैं जिससे दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई और दुकान मालिक गंभीर रूप से झुलस गया हैं.
दिल दहलाने वाली वारदात को कोठी थाना इलाके के दिदौंध गांव में अंजाम दिया गया. यहां 'प्रियंका किराना और जनरल स्टोर' पर गांव के ही आदतन अपराधी बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी सामान लेने पहुंचे थे.
उधार न देने पर बदमाशों ने किराना दुकान को पेट्रोल डालकर फूंक दिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि चंद मिनटों में ही दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया. देखें Video:-
इस घटना में दुकान के मालिक रामप्रकाश कुशवाहा भी गंभीर रूप से झुलस गए. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है.
सनसनीखेज वारदात ने गांव के लोगों को सकते में डाल दिया है. स्थानीय निवासियों में अपराधियों के इस दुस्साहस को लेकर गहरी नाराजगी और दहशत है.
कोठी थाना पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आदतन अपराधियों बच्चा त्रिवेदी और कृष्णा त्रिवेदी की पहचान कर ली है. पुलिस ने जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानून कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











