
गणतंत्र दिवस समारोह: तीनों सेनाओं और CRPF के बैंड ने बजाई राष्ट्रभक्ति की धुनें, 4 दिन के जश्न का समापन
AajTak
गणतंत्र दिवस समारोह के चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के साथ हुआ. इस मौके पर तीनों सेनाओं और सीआरपीएफ के बैंड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने देशभक्ति की धुनें बजाईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे. कार्यक्रम में 'कदम कदम बढ़ाये जा' और 'ए वतन तेरे लिए' जैसी प्रसिद्ध देशभक्ति गीतों की धुनें बजाई गईं. समारोह ने भारत की समृद्ध विरासत और सैन्य परंपराओं की झलक पेश की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












