
'गजवा-ए-हिंद’ पर दारुल उलूम देवबंद के फतवे के बाद NCPCR ने दिए कार्रवाई के निर्देश, जानिए पूरा मामला
AajTak
सहारनपुर स्थित दारुल उलुम देवबंद ने गजवा-ए-हिन्द को मान्यता देने वाला फतवा जारी किया, जिसके बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लेटर भेज दिया गया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सहारनपुर (Saharanpur) में स्थित इस्लामिक शिक्षा के केंद्र दारुल उलुम देवबंद (Darul Uloom Deoband) द्वारा गजवा-ए-हिन्द को मान्यता देने वाला फतवा जारी किया. इसके बाद NCPCR ने पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. निर्देश आने के बाद सहारनपुर के जिला अधिकारी ने एसडीएम और सिओ देवबंद को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे. बता दें कि दारुल उलुम देवबंद ने गजवा-ए-हिन्द को मान्यता देने वाला फतवा अपनी वेबसाइट के जरिए जारी किया था. इसमें गजवा-ए-हिन्द को इस्लामिक नजरिए से वैध बताते हुए महिमामंडित किया गया है.
ये भी पढ़ें: '2047 तक भारत को 'गजवा-ए-हिंद' में बदलने की योजना', हिंदू राष्ट्र पंचायत में वक्ताओं के भड़काऊ बोल
तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि एनसीपीसीआर से निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस बारे में लेटर भेज दिया गया है. देवबंद के सीओ एसडीएम को भी इस संबंध में निर्देश दिया गया है कि मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए. मामले में जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी. एनसीपीसीआर कहा है कि यह बच्चों के विकास के लिए सही नहीं है और इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई के लिए एक पत्र भेजा गया था, जो उन्हें मिल चुका है और कार्रवाई का आदेश दे दिया गया है. एसडीएम और सीओ टीम सहित मौके पर गए हैं, शाम तक इसमें प्रभावी कार्यवाही हो जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






