गगनयान 2023 में होगा लॉन्च, Spaceflight मिशन US, रूस, चीन के बाद लॉन्च करने वाला भारत चौथा देश
AajTak
Gaganyaan mission 2023: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ये भी कहा कोरोना प्रोटोकॉल के कारण इस मिशन में देरी हुई. लेकिन अब इसके लिए तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं. गगनयान मिशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति पृथ्वी की निचली कक्षा तक का सफर कर सकेगा.
Gaganyaan mission 2023: भारत साल 2023 में अंतरिक्ष में एक नया अध्याय रचेगा. इसरो अंतरिक्ष में 'स्पेस फ्लाइट' भेजेगा. इस तरह ऐसा करने वाला भारत रूस, चीन और अमेरिका के बाद अंतरिक्ष में स्पेस फ्लाइट भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात की गुरुवार को एक सवाल पर राज्य सभा में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह भारत का इकलौता अंतरिक्ष मिशन है. उन्होंने कहा कि गगनयान स्पेस फ्लाइट मिशन होगा, जिससे लोग अंतरिक्ष में जा सकेंगे. इसमें पहला टेस्ट साल 2022 के मध्य में होगा. पहले चरण में गगनयान का मानव रहित मिशन G1 होगा. इसके बाद 2022 के अंत में व्योममित्र नाम का रोबोट भेजा जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











