
गंगा आरती के लिए बीजेपी को नहीं मिली परमीशन, बंगाल की राजनीति में फिर उबाल
AajTak
पश्चिम बंगाल में गंगा आरती को लेकर बीजेपी बनाम टीएमसी की जंग तेज हो गई है. कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी औपचारिक रूप से गंगामेला की शुरुआत करने जा रही हैं. अब बीजेपी चाहती थी कि जिस जगह ममता उस मेले का उद्घाटन करेंगी, वहां पार्टी भी गंगा आरती आयोजित करेगी. लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है.
पश्चिम बंगाल में गंगा आरती को लेकर बीजेपी बनाम टीएमसी की जंग तेज हो गई है. कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी औपचारिक रूप से गंगा सागर मेला की शुरुआत करने जा रही हैं. अब बीजेपी चाहती थी कि जिस जगह ममता उस मेले का उद्घाटन करेंगी, वहां पार्टी भी गंगा आरती आयोजित करेगी. लेकिन सुरक्षा और ट्रैफिक का हवाला देकर बंगाल पुलिस ने बीजेपी को उस आरती की परमीशन नहीं दी है. अब बंगाल की राजनीति और उसमें गंगा आरती के अपने मायने हैं. लेकिन अब बीजेपी को क्योंकि ये आरती करने का मौका नहीं मिल रहा है तो जमीन पर इसका विरोध कर रही है.
बताया जा रहा है कि कल शाम पांच बजे सीएम ममता गंगा सागर मेले का उद्घाटन करने जा रही हैं. बीजेपी की मांग थी कि वो उसी जगह से कुछ दूरी पर गंगा आरती करेगी. एक बड़े स्तर पर पार्टी उसे आयोजित करना चाहती थी. लेकिन जमीन पर स्थिति को देखते हुए बंगाल पुलिस ने उस आरती को कोई इजाजत नहीं दी है. जोर देकर कहा गया है कि सड़क पर पहले ही ज्यादा ट्रैफिक रहने वाला है, अगर इस प्रकार की आरती का आयोजन किया गया तो जमीन पर स्थिति कंट्रोल करना और ज्यादा मुश्किल हो जाएगा.
अब इससे पहले बंगाल की राजनीति में बीजेपी ने दुर्गा पूजा को एक बड़ा मुद्दा बनाया था. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इसी दुर्गा पूजा वाले मुद्दे के जरिए ममता सरकार को हिंदू विरोधी बताने का काम किया था. यहां तक कहा गया था कि सीएम ममता तुष्टीकरण वाली राजनीति करती हैं. अब उस समय तो उन मुद्दों का जमीन पर ज्याद असर नहीं हुआ, लेकिन अब बंगाल की राजनीति में गंगा आरती एक नया मुद्दा बन सकती है. पुलिस का परमीशन ना देना बीजेपी के लिए फिर एक बड़ा मुद्दा बन सकता है. अभी तक सीएम ममता बनर्जी ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






