
'खेलेंगे KBC, जानते नहीं ABC', Amitabh Bachchan ने लिखा रैप सॉन्ग, KBC के मंच पर सूट-चश्में में दिखा स्वैग
AajTak
अमिताभ बच्चन का अब नया टैलेंट जानकर आप खुशी से झूम उठेंगे. एक्टिंग, होस्टिंग और अपने फैशन सेंस से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन अब रैपर भी बन गए हैं. जी हां, बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह के साथ एपिसोड शूट करने के बाद अमिताभ बच्चन पर भी रैपिंग का फीवर चढ़ गया है. बिग बी ने शानदार रैप लिखा है.
महानायक अमिताभ बच्चन के टैलेंट की तो दुनिया कायल हो चुकी है. एक्टिंग से लेकर होस्टिंग तक, अमिताभ का अंदाज बेमिसाल है. कौन बनेगा करोड़पति 13 शो में अमिताभ बच्चन के स्टाइल और उनकी पर्सनालिटी से भी लोग खूब इंप्रेस हो रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करने से लेकर बच्चों संग बच्चा बनने तक, शो में जिसने भी बिग बी का खास अंदाज देखा वो बस देखता ही रह गया.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












