
'खून से तिलक करो, गोलियों से आरती', PAK से बात करने की सलाह पर कांग्रेस नेता पर भड़के निशिकांत दुबे
AajTak
पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता द्वारा पाकिस्तान से बातचीत की सलाह पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुरी तरह बिफर गए. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रहे हैं, क्या हमें उनकी आरती उतारनी चाहिए? पाकिस्तानियों को सिर पर बैठाना चाहिए? यह सोच देश के शहीदों के बलिदान का अपमान है.'
पहलगाम में भीषण आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता तारिक हमीद कर्रा की पाकिस्तान से बात करने की सलाह पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बुरी तरह भड़क गए और कांग्रेस पर करारा हमला बोला है.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JKPCC) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के पाकिस्तान से बातचीत के सुझाव पर कहा, जब पाकिस्तान हमारे लोगों को मार रहा है, तो क्या हमें उनकी आरती उतारनी चाहिए?
सोमवार को मीडिया से बातचीत में निशिकांत दुबे ने कहा, 'पाकिस्तान के आतंकवादी हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रहे हैं और यहां कुछ नेता यह कह रहे हैं कि हमें पाकिस्तान से बातचीत करनी चाहिए, क्या हमें उनकी आरती उतारनी चाहिए? पाकिस्तानियों को सिर पर बैठाना चाहिए? यह सोच देश के शहीदों के बलिदान का अपमान है.'
#WATCH | Delhi: "Unko aarti utaarni chahiye...Pakistanis will kill our people, and we will perform their aarti?..." says BJP MP Nishikant Dubey on JKPCC President Tariq Hamid Karra's reported statement that India should have talks with Pakistan pic.twitter.com/blL2pofrKD
उन्होंने कहा, 'मैं विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता हूं, हमारा एक ही नारा है, कश्मीर है पुकारती, पुकारती है भारती, खून से तिलक करो, गोलियों से आरती क्योंकि दूसरा कोई विकल्प नहीं है.
निहत्थे पर्यटकों पर बरसाई गोलियां

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










