
खुशी में शख्स ने कटवा लिए अपने दोनों कान, लोग बोले- इंसान या दैत्य?
AajTak
इस शख्स ने अपने शरीर पर दर्जनों टैटू करवाए हैं, हाल में तो इन जनाब ने मार खुशी के अपने दोनों कान ही कटवा लिए. ये रहने वाले ब्राजील के हैं.
Human Satan: एक शख्स ने अपने शरीर पर बहुत सारे प्रयोग किए हैं, जिस कारण वह इंसान होने के बावजूद दैत्य की तरह लगते हैं. इस शख्स ने हाल में अपने कान भी काट लिए.
अब ऐसा इस शख्स ने क्यों किया, ये आप सोच रहे होंगे.... दरअसल, ऐसा इन्होंने इसलिए किया क्योंकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म हो गई थी.
ऐसे में ये जनाब खुशी के मूड में आ गए और अपने कान कटवा लिए. वैसे ये शख्स पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं.
एकबारगी को कोई इन जनाब का चेहरा देख ले तो डर ही जाएगा. वैसे इनका नाम Michel Faro do Prado है, ये रहने वाले ब्राजील के हैं. इन्होंने अपने शरीर पर दर्जनों टैटू करवाएं हैं. टैटू ही नहीं शरीर में कई जगह पियर्सिंग भी करवाई है. हद तो ये है कि दानव की तरह दिखने के लिए दांत भी कस्टमाइज करवाकर करवाकर लगवाया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो सोशल मीडिया साइट Reddit पर उनका नया लुक वायरल हुआ है, जहां वह बिना कान के नजर आ रहे हैं. जिसमें कई लोगों ने उनका ये फोटो देखकर आश्चर्य व्यक्त किया है.
वहीं कई लोगों ने उनका मजाक भी बनाया है, कुछ लोगों ने कहा-' उम्मीद है इस बार उनको क्रिसमस पर कोई एयरपॉडस या इयरबड्स गिफ्ट नहीं करेगा.' वहीं एक शख्स ने ये भी लिखा,' मुझे ये बात समझ नहीं आ रही है आखिर कोई शख्स अपने शरीर के साथ इतनी छेड़छाड़ कैसे कर सकता है'?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











