
खुशखबरी, इस राज्य में पराली बेचने पर किसानों को मिलेंगे 5-6 हजार रुपये
AajTak
इस बार हरियाणा में किसानों से पराली की प्राइवेट खरीद होगी. दरअसल इस बार व्यापारियों को सूखे चारे की दिक्कत हुई थी. ऐसे में इस बार सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को पराली खरीदने के लिए निर्देश दिया है. इसमें सबसे ज्यादा बासमती के पराली पर 6 हजार रुपये मिलेंगे. वही 4 से 5 हजार रुपये परमल धान की पराली पर मिलेंगे.
खरीफ फसलों की कटाई के वक्त हर साल प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है. दिल्ली-एनसीआर और उसके आसपास के शहरों में वातावरण दमघोंटू सा हो जाता है. हरियाणा से भी हर साल खेतों में पराली जलाने के मामले दर्ज किए जाते हैं. हालांकि, इस बार खट्टर सरकार पहले से ही सतर्क है. इस दौरान पराली प्रबंधन को लेकर कई अहम फैसले भी लिए जा रहे हैं.
पराली की होगी खरीद
इस बार हरियाणा में किसानों से पराली की प्राइवेट खरीद होगी. दरअसल इस बार व्यापारियों को सूखे चारे की दिक्कत हुई थी. ऐसे में इस बार सरकार ने प्राइवेट कंपनियों को पराली खरीदने का निर्देश दिया है. इसमें सबसे ज्यादा बासमती के पराली पर 6 हजार रुपये मिलेंगे. वहीं, 4 से 5 हजार रुपये परमल धान की पराली पर मिलेंगे.
क्या कहते हैं किसान
किसान कर्म सिंह कल्याण कहते हैं कि पराली की प्राइवेट खरीद शुरू होने के बाद किसानों के लिए अच्छी कमाई करने का यह सुनहरा मौका है. पहले पराली जलानी पड़ती थी. इससे प्रदूषण का स्तर तो बढ़ता ही था, मुनाफा भी नहीं था. अब यह 5-6 हजार रुपये में बिकेगी.
त्यागीमंडी में धान लेकर आए किसान सुरेन्द्र त्यागी ने बताया कि इसका किसानों को बहुत ज्यादा फायदा है.पहले पराली जलाने का सारा दोष किसानों पर ही आता था. उल्टा सरकार जुर्माना भी वसूलती थी. प्राइवेट कंपनियों द्वारा पराली खरीदने पर अब पैसे मिलेंगे. बस अब सरकार चार से पांच गांठ बनाने वाली मशीनें गांवों में पहुंचा दे.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










