
खुद को MNC का HR हेड बताकर खुलवाए सैलरी अकाउंट, बैंक से ठग लिए 2 करोड़ रुपये
AajTak
गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने शातिर अंदाज में बैंक से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली. दरअसल, ठग ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का एचआर हेड बताया था. इसके बाद उसने बैंक 28 सैलरी अकाउंट खुलवाए, जिनमें वो हर महीने पैसे डालता रहा. इसके बाद क्रेडिट कार्ड और लोन ले लिया, जो दोबारा जमा नहीं किया.
हरियाणा के गुरुग्राम में एक जालसाज ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का एचआर हेड बताकर दो करोड़ से की ठगी कर ली. दरअसल, ठग ने फर्जी तरीके से बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाए थे. इसके बाद उनमें पैसे डालकर निकाल लेता था. बैंक ने खातों में लेनदेन देख क्रेडिट कार्ड और लोन दे दिया. इसके बाद ये लोन नहीं चुकाया गया. इस मामले की शिकायत बैंक ने दर्ज कराई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी ठग ने कर्मचारियों के नाम पर 38 सैलरी अकाउंट खोले, 28 क्रेडिट कार्ड बनवाए और दो लोन अप्रूव करवा लिए. इसके बाद न तो लोन चुकाया गया और न ही क्रेडिट कार्ड का भुगतान किया गया. इस संबंध में सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया.
एचएसबीसी बैंक के अधिकृत प्रतिनिधि सौरभ अब्रोल की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने 2 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है. कुछ क्रेडिट कार्ड और लोन लेने वाले लोन नहीं चुका रहे थे. बैंक की ओर से जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका कोई पता नहीं चला.
यह भी पढ़ेंः Banking frauds: भारत में हर दिन 229 बैंकिंग फ्रॉड, 7 साल में 6 लाख करोड़ की ठगी, जानें कितनी हो पाती है रिकवरी
इसके बाद जब बैंक ने अपने स्तर पर जांच की तो धोखाधड़ी किए जाने की बात सामने आई. यह जालसाजी दिसंबर 2022 से जून 2023 के बीच की गई थी. अबरोल ने अपनी शिकायत में कहा है कि सचिन कथूरिया नाम के एक व्यक्ति ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का एचआर हेड बताया था. वह सेक्टर 44 ब्रांच में बैंक के कर्मचारियों से मिला था. यहां उसने 38 लोगों को अपनी कंपनी का कर्मचारी बताकर उनके नाम से बैंक में सैलरी अकाउंट खुलवाए. इन खातों में हर महीने सैलरी जमा हो रही थी.
नियमित लेनदेन के आधार पर बैंक ने दे दिया था लोन, बाद में पता चला कि सब फर्जी था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











