
'खालिस्तानियों ने रेड लाइन पार कर दी', कनाडा में मंदिर हमले पर भड़के हिंदू सांसद, सिख समुदाय का भी आया बयान
AajTak
कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले के बाद भारतीय मूल के हिंदू सांसद चंद्र आर्य ने कहा,'ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में खालिस्तानियों ने हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया. यह बताता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक चरमपंथ कितना गहरा और बेशर्म हो गया है.'
कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया. खालिस्तानियों ने ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला किया. कनाडा के हिंदुओं पर खालिस्तानियों के इस हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है. कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य ने इस हमले को लेकर कहा है कि अब खालिस्तानियों ने हद (Red Line) पार कर दी है.
चंद्र आर्य ने कहा,'ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर परिसर में खालिस्तानियों ने हिंदू-कनाडाई भक्तों पर हमला किया. यह बताता है कि कनाडा में खालिस्तानी हिंसक चरमपंथ कितना गहरा और बेशर्म हो गया है. मुझे लगने लगा है कि इन रिपोर्टों में थोड़ी सच्चाई है कि कनाडा के राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में भी घुसपैठ कर ली है.'
'समुदाय की सुरक्षा के लिए आगे आएं हिंदू'
कनाडाई सांसद ने आगे कहा कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के तहत खालिस्तानी चरमपंथियों को कनाडा में खुली छूट मिल रही है. मैं लंबे समय से कह रहा हूं, हिंदू-कनाडाई लोगों को अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए और अपने अधिकारों का दावा करना चाहिए. इसके साथ ही राजनेताओं को जवाबदेह बनाना चाहिए.
सिटी काउंसिल में लाएंगे प्रस्ताव- ब्रैम्पटन मेयर
इस बीच कनाडा के जिस ब्रैम्पटन शहर में हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है, वहां के मेयर ने भी एक बयान जारी किया है. ब्रैम्पटन सिटी काउंसिल के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने कहा,'मैं अपने ब्रैम्पटन सिटी काउंसिल में एक प्रस्ताव लाऊंगा, जो पूजा स्थलों पर विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाने पर विचार करेगा. पूजा स्थलों को सुरक्षित स्थान होना चाहिए, जो हिंसा और धमकी से मुक्त हों. मैंने हमारे सिटी सॉलिसिटर से कहा है कि वे सिटी काउंसिल की हमारी अगली निर्धारित बैठक के लिए इस तरह के कानून की वैधता पर विचार करें.'

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









