
खान सर ने की शादी... अच्छी मैरिड लाइफ के लिए स्टूडेंट को ये दी थी टिप्स
AajTak
सोशल मीडिया पर इस वक्त खान सर की चर्चा जोरों पर है. वजह यह है कि छात्रों के चहेते खान सर अब सिंगल नहीं रहे.बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने शादी कर ली है. उन्होंने खुद अपने छात्रों को यह खुशखबरी दी.खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान शादी की थी.
सोशल मीडिया पर इस वक्त खान सर की चर्चा जोरों पर है. वजह यह है कि छात्रों के चहेते खान सर अब सिंगल नहीं रहे.बिहार के मशहूर शिक्षक खान सर ने शादी कर ली है. उन्होंने खुद अपने छात्रों को यह खुशखबरी दी.खान सर ने बताया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान शादी की थी.
उन्होंने यह भी कहा कि वह यह बात सबसे पहले अपने छात्रों को बता रहे हैं. सभी छात्रों के लिए 6 जून को दावत का आयोजन किया गया है.उनकी शादी का एक वीडियो और कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दुल्हन का नाम ए.एस. खान बताया जा रहा है. रिसेप्शन 2 जून को पटना में होगा.
जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बधाइयों की झड़ी लग गई. अब छात्र उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं. बता दें, जब खान सर एक बार कपिल शर्मा के शो में आए थे, तब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया था। उस समय उन्होंने साफ कहा था कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है.
इसी कड़ी में एक और पुराने वीडियो की चर्चा हो रही है, जिसमें खान सर एक अच्छी मैरिड लाइफ के लिए टिप्स देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह अपने छात्रों को बताते हैं कि शादीशुदा जिंदगी एक मैराथन की तरह होती है.अगले 50 साल तक दौड़ना है। भारत में हर चीज की ट्रेनिंग दी जाती है, लेकिन शादीशुदा कपल को जिंदगी कैसे जीनी है, यह कोई नहीं बताता.
कौन बनीं खान सर की दुल्हन?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












