
'खान सर' ने किया बिहार पंचायत चुनाव में प्रचार, कहा- 'एक नहीं, 5 हजार लीजिए लेकिन वोट..'
AajTak
पटना वाले यूट्यूबर 'खान सर' (YouTuber Khan Sir) मुखिया पद के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में सड़क पर उतरे. वह प्रत्याशी के साथ कार की छत से रोड शो करते नजर आए. रोड शो के दौरान वह हंसी मजाक करते हुए वोट अपील करते दिखे.
अपने यूट्यूब (YouTube) वीडियोज को लेकर पटना वाले 'खान सर' (Khan Sir) सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. इस बीच उनका एक अलग ही अंदाज को देखने को मिला. 'खान सर' बिहार के पंचायत चुनाव में प्रचार करते नजर आए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












