
खाने पर टूट पड़े पर वकीलों का Video Viral, किसी ने डोंगे, तो किसी ने एल्यूमिनियम फॉइल में खाना खाया
AajTak
बीते 24 सितंबर को पटना में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का कार्यक्रम हुआ था. इसमें कई जिलों से वकील शामिल हुए थे. कार्यक्रम में भोजन के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें महिला और पुरुष वकील बड़े-बड़े वर्तनों में खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर फिलहाल किसी का रिएक्शन सामने नहीं आया है.
शादियों में खाने की लूट के कई खबरें आपने पढ़ी होंगी. खाना कम होने पर या खाना देरी से आने पर लोगों को जो भी भोजन सामने नजर आता है, वो उस पर टूट पड़ते हैं. लोगों में जल्दी से जल्दी खाना खाने की होड़ सी नजर आती है.
मगर, बिहार के पटना से जो वीडियो सामने आया है. उसमें वकील इस तरह से खाना खाते नजर आ रहें हैं कि आज के बाद शायद उन्हें भोजन मिलेगा ही नहीं. जिन बर्तनों में खाना रख कर आता है, उसी में वकील भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 सितंबर को पटना में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का कार्यक्रम किया गया था. कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया. इसमें बिहार के अलग-अलग जिलों से वकील आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाने का प्रबंध था. मगर, खाने के दौरान वहां जो नजारा देखने को मिला बहुत ही हैरान करने वाला था. देखें वीडियो...
जिन बर्तनों में खाना लाया जाता है, उसी में वकीलों ने खाना खाना शुरू कर दिया. कोई डोंगे में रोटी-सब्जी खाते दिखा, तो कोई एलुमिनियम फॉइल में दाल-चावल खाता दिखाई दिया. सीनियर से लेकर जूनियर वकील बेतरतीब तरीके से भोजन करते नजर आ रहे थे.
जो महिला वकील वीडियो बना रही है, वो कहती है कि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे. इस पर एक वकील कहता है, उससे कुछ नहीं होगा.
पुरुषों के साथ ही महिला वकील भी खाने की तलाश करती दिखीं. एक महिला वकील हाथ में बड़ा सा थाल लिए खाना ढूंढती वीडियो में दिखाई दे रही है. महिला जब दूसरी महिला वकीलों से पूछती है कि आपको खाना मिला? इस पर वो कहती हैं, खाना क्या हमें तो पानी तक नहीं मिला है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










