
खाना खाते समय गिर गए सारे दांत, दोबारा बत्तीसी लगवाने में खर्च होंगे 36 लाख!
AajTak
Tooth loss: एक व्यक्ति के 29 साल की उम्र में सारे दांत गिर गए. दांत गिरते समय उसे बिल्कुल भी दर्द नहीं हुआ और ना ही खून आया. इंटरव्यू के दौरान उसने बताया कि उसे किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और क्या खाता है. उसके दांत गिरने का संभावित कारण क्या है? इस बारे में भी उसने बताया.
दांत अलग-अलग डेंसिटी वाले ठोस टिश्यू से बने होते हैं. बचपन में आए हुए दांत जिन्हें आम भाषा में दूध के दांत बोला जाता 6 से 12 साल उम्र के बीच अलग-अलग कारणों से गिर जाते हैं और उसके बाद स्थायी दांत आते हैं. हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें एक 35 साल के व्यक्ति के पूरे दांत गिर चुके हैं और अगर वह दोबारा दांत लगवाता है तो उसे लगभग 36 लाख (40,000 पाउंड) खर्च करने होंगे. उसके सारे दांत खाना खाते समय गिरे. दांत गिरने के बाद से वह कुछ खा नहीं पा रहा है. यह शख्स कौन है और उसके दांत गिरने का क्या कारण रहा? इस बारे में जान लीजिए.
कौन है यह शख्स
जिस व्यक्ति के सारे दांत गिर गए हैं उसका नाम अलेक्जेंडर स्टोइलोव (Aleksandar Stoilov) है जो कि ब्रिस्टल (इंग्लैंड) के रहने वाले हैं. अभी अलेक्जेंडर 35 साल के हैं और 6 साल पहले यानी 29 साल की उम्र में ही उनके सारे दांत गिर गए थे. उन्होंने जब डॉक्टर्स को इस बारे में बताया तो सभी हैरान थे. अलेक्जेंडर कुछ खा नहीं सकते बस फूड्स को शेक या लिक्विड के रूप में ही ले सकते हैं.
दांत गिरने का कारण
एक वेबसाइट से बात करते हुए अलेक्जेंडर ने बताया, "मुझे लगता है बचपन में मुझे एंटीबयोटिक दी गई थीं हो सकता है उसके कारण मुझे ये साइड इफेक्ट हुआ हो और मेरे दांत कमजोर होकर गिर गए. मेरे मुंह में अभी एक भी दांत नहीं है. मैंने जब यूके में डॉक्टर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे जबड़े से दांतों की जड़ों को निकालना होगा लेकिन अगर मैं ऐसा कराता हूं तो जबड़े की हड्डियों में इंफेक्शन भी हो सकता है. इस समय मुझे काफी सारी हेल्थ प्रॉब्लम भी आ रही हैं."
बचपन से ही करते थे दांतों की देखभाल

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









