
खाड़ी मुल्कों में अंधाधुंध ड्रोन-मिसाइल हमलों से चीन नाराज, दोस्त ईरान को दिया बड़ा झटका!
AajTak
चीन ने ईरान द्वारा रिहायशी इलाकों और गैर-सैन्य ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की है. इसी बीच ईरान-इजरायल संघर्ष और तेज हो गया है, जबकि होर्मुज स्ट्रेट और खाड़ी क्षेत्र में कई जहाजों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं. चीन के ताजा बयान को ईरान की आलोचना के तौर पर देखा जा रहा है.
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच चीन ने खाड़ी देशों पर हो रहे हमलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उसने साफ कहा है कि वह रिहायशी इलाकों और गैर-सैन्य ठिकानों पर किए जा रहे हमलों का समर्थन नहीं करता. इस बयान को ईरान के खिलाफ चीन की आलोचना के रूप में देखा जा रहा है.
बीजिंग में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि चीन खाड़ी देशों पर किए जा रहे हमलों से सहमत नहीं है और रिहायशी और गैर-सैन्य ठिकानों पर किसी भी तरह के अंधाधुंध हमलों की निंदा करता है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने बड़ा ऐलान करके लिया यू-टर्न! ईरान की धमकी के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास भी नहीं फटक रहे तेल टैंकर?
इसी दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी कहा कि ईरान को लेकर बढ़ते संकट को रोकने की कुंजी अमेरिका और इजरायल के सैन्य अभियानों को रोकने में है. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध का कोई कानूनी आधार नहीं है, और इसे लंबा खींचने से केवल बेवजह लोगों की जानें जाएंगी. चीन ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार जिम्मेदार रुख अपनाने की जरूरत पर जोर दिया.
इस बीच क्षेत्र में संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है. ईरान के सरकारी टीवी चैनल आईआरआईबी के मुताबिक, ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे भारी और तीव्र मिसाइल हमला किया है. हालांकि इजरायल की एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया.
एक समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक होर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो जहाज को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया, जिससे जहाज में आग लग गई और क्रू को जहाज खाली करना पड़ा. वहीं संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास एक कंटेनर जहाज पर भी हमला हुआ, हालांकि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










