
खराब फॉर्म से गुजर रहा ये स्टार ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज, फैंस ने पत्नी को दी धमकी
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर के कप्तान और ओपनर एरॉन फिच खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनका बल्ले से रन नहीं निकले. उन्होंने दो मैचों में सिर्फ 13 रन बनाए. फिंच के खराब प्रदर्शन से फैंस में नाराजगी है.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर के कप्तान और ओपनर एरॉन फिंच खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले. उन्होंने दो मैचों में सिर्फ 13 रन बनाए. फिंच के खराब प्रदर्शन से फैंस में नाराजगी है. एरॉन फिंच के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी पत्नी एमी फिंच को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें अपशब्द कह रहे हैं. एक प्रशंसक ने फिंच की पत्नी को गाली दी और कहा कि एरॉन से कह दो कि वह टी20 की कप्तानी छोड़ दे. उसके कारण मैं बर्बाद हो गया हूं. एमी फिंच ने कहा कि इस तरह की बातें स्वीकार नहीं की जा सकती. मेरे पति रन बनाने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं. इस तरह की बातें मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह हैं, लेकिन सबसे खराब नहीं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









