
खतरों के खिलाड़ी का पहला एलिमिनेशन, क्या विशाल आदित्य सिंह हुए बाहर?
AajTak
विशाल की बात करें तो वो कई टीवी शोज में लीड एक्टर का रोल निभा चुके हैं. इसके अलावा वो रियलिटीज शो में भी दिखें. नच बलिए में वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ नजर आए थे. इस दौरान दोनों के बीच खूब अनबन देखने को मिली. विशाल बिग बॉस 13 में भी नजर आए.
खतरों के खिलाड़ी 11 चर्चा में बना हुआ है. शो की शूटिंग केपटाउन में हुई थी. शो जुलाई महीने में ऑन एयर होगा. शो से जुड़ी अपडेट्स लगातार आ रही हैं. अब शो के पहले एलिमिनेशन को लेकर भी चर्चा बनी हुई है. खतरों के खिलाड़ी का पहला एलिमिनेशन! स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, एक्टर विशाल आदित्य सिंह शो से बाहर हो गए हैं. पहले एलिमिनेशन की गाज उन पर गिरी है. पहले स्टंट के बाद विशाल बॉटम थ्री में निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के साथ थे. अब विशाल शो से बाहर हुए हैं या नहीं इसे लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है.More Related News

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












