
खतरनाक वॉटरफॉल, रील्स के लिए डेंजर गेम और साढ़े तीन सौ फीट नीचे मौत... लोगों के लिए सबक है अन्वी की दर्दभरी कहानी
AajTak
अन्वी कुंभे वाटर फॉल के करीब अपना वीडियो शूट कर रही थी. इंस्टा रील्स के ज़रिए इस लोकेशन की खूबसूरती बयां कर रही थी. लेकिन इसी बीच अन्वी का पैर फिसल गया और वो करीब साढ़े तीन सौ फीट की ऊंचाई से सीधे झरने के नीचे चट्टानी सतह पर जा गिरी.
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का कुंभे वाटर फॉल और आस-पास का इलाका अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए बेहद मशहूर है. खास कर रायगढ़ घूमने आने वाले लोगों को ये वाटर फॉल अपनी ओर खींचता है. और जब जगह इतनी खूबसूरत हो, तो भला अन्वी उससे दूर कैसे रह सकती है? तो मुंबई की रहने वाली 27 साल की सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और ट्रैवलर अन्वी कामदार भी अपने कुछ दोस्तों के साथ मंगलवार, 16 जुलाई को इसी कुंभे वाटर फॉल में घूमने आई थी. लेकिन कुंभे वाटर फॉल में इस रोज़ कुछ ऐसा हुआ जो अन्वी के दोस्तों और घरवालों के लिए कभी ना भूलने वाली एक दर्दनाक याद बन कर रह गई.
साढ़े तीन सौ फीट की ऊंचाई से गिरी अन्वी अपनी आदत के मुताबिक अन्वी इस वाटर फॉल के करीब अपना वीडियो शूट कर रही थी. इंस्टा रील्स के ज़रिए इस लोकेशन की खूबसूरती बयान कर रही थी. लेकिन इसी बीच अन्वी का पैर फिसल गया और वो करीब साढ़े तीन सौ फीट की ऊंचाई से सीधे झरने के नीचे चट्टानी सतह पर जा गिरी. और इस एक्सीडेंट ने जहां एक ही झटके में अन्वी से उसकी ज़िंदगी छीन ली, वहीं उसके घरवालों और दोस्तों से उनकी अन्वी.
पुलिस, ट्रैकिंग एक्सपर्ट्स, कोस्ट गार्ड और कोलाड रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन अन्वी जिस ऊंचाई से नीचे खाई में जा गिरी थी, वहां चाह कर भी किसी के लिए पहुंचना आसान नहीं था. खास कर जल्दबाज़ी में तो अन्वी तक जाने की कोशिश करना दूसरों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता था. ऐसे में अन्वी के दोस्तों ने फौरन रायगढ़ पुलिस के साथ-साथ दूसरी रेस्क्यू टीमों को कॉल किया और हादसे की जानकारी दी. पुलिस से लेकर ट्रैकिंग एक्सपर्ट्स, कोस्ट गार्ड, कोलाड रेस्क्यू टीम और यहां तक कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच कर अन्वी को हादसे वाली जगह से निकालने का मिशन शुरू किया, लेकिन अन्वी कितनी खतरनाक जगह पर गिरी थी, इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेस्क्यू टीम को उस तक पहुंच कर उसे खाई से बाहर निकालने में ही करीब छह घंटे से ज़्यादा लग गए.
अस्पताल में तोड़ा दम हालांकि खाई से बाहर निकाले जाने और अस्पताल पहुंचाये जाने तक अन्वी की सांसें चल रही थी, लेकिन उसने आखिरकार इलाज के दौरान मानगांव तालुका के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया और इसी के साथ सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर खतरनाक जगह पर रील्स बनाने की चाहत ने और एक खूबसूरत और टैलेंटेड ज़िंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से छीन लिया.
ज़िंदगी पर भारी पड़ा शौक ये पहला मौका नहीं था, जब अन्वी अपने वीडियो में किसी जगह की खूबसूरती बयान कर रही थी. वो पहले भी महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश दुनिया की बेशुमार जगहों में घूम-घूम कर वहां की खासियतों को इंस्टा रील्स के ज़रिए लोगों तक पहुंचाती रही थी. अब इसे इंस्टा पर रील्स बनाने की धुन कहिए या फिर अलग-अलग जगहों पर घूमने की चाहत, पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट होने के बाद भी ट्रैवलिंग और अन्वी दोनों एक दूसरे से कभी दूर नहीं रह सके. लेकिन एक रोज़ उसकी यही हॉबी उसकी ज़िंदगी पर भारी पड़ जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था.
किनारे चली गई थी अन्वी अन्वी के दोस्तों और चश्मदीदों की मानें तो मंगलवार को यहां मौसम बेहद खुशगवार था. हल्की-हल्की बारिश हो रही थी और उनके दोस्तों का पूरा ग्रुप इस जगह पर पहुंच कर बेहद खुश था. हर कोई अपने-अपने तरह से इस मोमेंट को एंजॉय कर रहा था. कोई वीडियो शूट कर रहा था, तो कोई सेल्फी लेने में जुटा था, लेकिन रील्स बनाने के चक्कर में अन्वी कुछ ज्यादा ही किनारे चली गई, जिससे ये हादसा हो गया.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



