
खड़गे बनाम थरूर: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल राहुल गांधी और डेलिगेट्स कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कैसे करेंगे वोटिंग?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को पार्टी के 9000 से ज्यादा डेलिगेट्स अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राहुल गांधी सहित करीब 40 डेलिगेट्स भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं, जिन्हें मतदान करने के लिए वहीं पर व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए बकायदा बंद लिफाफे में बैलेट पेपर यात्रा में शामिल कांग्रेस डेलिगेट्स को भेजे जाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुख्य मुकाबला है. अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग है, जिसमें 9000 से ज्यादा कांग्रेस के डेलिगेट्स वोट डालेंगे. राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई नेता 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हैं, जो पीसीसी सदस्य भी हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि राहुल गांधी और उनके साथ भारत जोड़ा यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस डेलिगेट्स पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कैसे वोटिंग करेंगे?
पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 7 सितंबर को कन्याकुमारी से कश्मीर तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई. भारत जोड़ो यात्रा का गुरुवार को 36वां दिन है और यह यात्रा कर्नाटक के बोम्मगोदानाहल्ली इलाके से आगे बढ़ रही है. यात्रा के 40वें दिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होनी है. राहुल गांधी के साथ पैदल चल रहे यात्रियों में करीब 40 कांग्रेस डेलिगेट्स है, जो अध्यक्ष पद के चुनाव में वोटर हैं.
जयराम ने मधुसूदन मिस्त्री को लिखा खत कांग्रेस अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. भारत जोड़ो यात्रा उस दिन आंध्र प्रदेश के कुरनूल से गुजर रही होगी. राहुल गांधी और उनके साथ चल रहे करीब 40 डेलिगेट्स के लिए कुरनूल में ही वोटिंग किए जाने की व्यवस्था की जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल डेलिगेट्स को वोट देने के लिए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मधुसूदन मिस्त्री को एक पत्र भेजा है. इस नोट में उन्होंने उन डेलिगेट्स के नाम लिखे हैं, जो लोग यात्रा के दौरान वोट करना चाहते हैं.
दिल्ली में होगी वोटों की गिनती मधुसूदन मिस्त्री ने तय किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस डेलिगेट्स को वोट करने के लिए सील कवर बैलेट पेपर भेजे जाएंगे. इसके लिए यात्रा स्थल पर बूथ बनाया जाएगा. राहुल गांधी सहित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के डेलिगेट्स अपना-अपना वोट डालेंगे. वोटिंग प्रक्रिया पूरा होने के बाद बैलेट बॉक्स पूरा मतदान होने के बाद दिल्ली लाया जाएगा. दिल्ली में मतगणना होगी.
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए देश भर में पार्टी के 9000 से अधिक डेलिगेट्स (निर्वाचक मंडल के सदस्य) हैं, जो अपने-अपने राज्यों के पार्टी कार्यालय में वोट करेंगे. भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी यूपी के अमेठी से पीसीसी सदस्य हैं. इस तरह से उनका वोट भले ही यूपी में है, लेकिन यात्रा में होने चलते लखनऊ के बजाय कुरनूल में वोटिंग करेंगे. ऐसे ही भारत जोड़ो यात्रा में अलग-अलग राज्यों से करीब 40 डेलिगेट्स हैं, जो यात्रा के दौरान ही वोटिंग करेंगे.
19 अक्टूबर को आएंगे नतीजे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया गुप्त मतदान की होगी. यह किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया. राज्य के पीसीसी सदस्यों ने किस उम्मीदवार के लिए वोट दिया. इसका भी पता नहीं चलेगा, क्योंकि सभी मतपत्रों को एक साथ मिलाया जाएगा और उसके बाद मतगणना होगी. अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की सीक्रेट वोटिंग प्रक्रिया शशि थरूर अपना हथियार बना रहे हैं. कांग्रेस डेलिगेट्स अपनी इच्छा और विश्वास के अनुसार वोट कर सकते हैं.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.



