क्या प्रेग्नेंट महिलाएं भी लगवा सकती हैं कोविड-19 वैक्सीन?, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
AajTak
एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या गर्भवती माताएं भी वैक्सीनेशन करा सकती हैं. उनके लिए क्या है व्यवस्था, एक्सपर्ट की सलाह जानें.
कोविड-19 की लहर से पूरा देश परेशान है. ऐसे में सरकार एक मई से राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू कर रही है. जिसमें 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा. लेकिन इस बीच एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या गर्भवती माताएं भी वैक्सीनेशन करा सकती हैं. उनके लिए क्या है व्यवस्था, एक्सपर्ट की सलाह जानें. हमारे देश में कहा जा रहा है कि अभी भी ऐसी कोई स्टडी नहीं आई है कि गर्भवती माताओं को वैक्सीनेशन कराना चाहिए या नहीं. लेकिन अमेरिका के यूएसए सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (US CDC) के एक बड़े अध्ययन के अनुसार, मॉडर्न और फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन गर्भावस्था के दौरान उपयोग के लिए सुरक्षित हैं. यही नहीं यह संक्रामक बीमारी से भी बच्चे की रक्षा करने में सक्षम है. इसके लिए US CDC ने गर्भवती मांओं को कोविड -19 वैक्सीन लगवाने की सिफारिश की है. NPR.org ने CDC के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने इसकी पुष्टि की है. इसलिए अमेरिका में गर्भवती मांएं भी वैक्सीनेशन करा रही हैं.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












