
क्या झारखंड में 'घुसपैठिये' बीजेपी को दोबारा सत्ता में ला पाएंगे? | Opinion
AajTak
कहने को तो चुनाव आयोग ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की शिकायत पर बीजेपी के कैंपेन वीडियो पर फटाफट एक्शन लिया है. वीडियो डिलीट भी हो गया है, लेकिन सवाल तो ये उठता ही है कि नफा किसे हुआ, और किसे नुकसान?
16 नवंबर की रात को झारखंड बीजेपी ने सोशल साइट X पर एक वीडियो पोस्ट किया था. झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा और INDIA ब्लॉक में उसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने वीडियो के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी.
खास बात ये है कि 17 नवंबर की शाम तक यानी कुछ घंटों में ही शिकायत पर एक्शन भी हो गया, और बीजेपी ने वीडियो डिलीट भी कर दिया. चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस ने भी FIR दर्ज की है.
चुनाव आयोग से की गई शिकायत में बीजेपी पर भ्रामक बातें करने, समाज को बांटने की कोशिश करने और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया गया था - और चुनाव आयोग ने JMM और कांग्रेस की शिकायत को सही मानते हुए सख्त हिदायतें जारी कर दी.
सवाल ये है कि वीडियो में ऐसा क्या था जिस पर चुनाव आयोग भी फटाफट एक्शन मोड में आ गया?
और सवाल ये भी है कि चुनाव आयोग के एक्शन से बीजेपी को नुकसान और शिकायत दर्ज कराने वालों JMM और कांग्रेस को कोई फायदा भी हुआ क्या?
क्या था वीडियो में, और शिकायत में

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












