क्लासरूम में पर्दे, लड़कियों की अलग शिफ्ट... अफगान यूनिवर्सिटीज में हो रहे ये नए बदलाव
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के एक माह बाद ही नये बदलावों की तैयारी हो रही है. यहां क्लासरूम में अलग-अलग शिफ्ट में लड़कियों को पढ़ाने के अलग-अलग व्यवस्था की है. जानिए क्या आ रहे बदलाव....
अफगानिस्तान में तालिबान शासन आए एक महीने से अधिक का समय हो गया है. तालिबान शासन का असर अब प्रमुख सार्वजनिक विश्वविद्यालयों पर अभी से देखने को मिल गया है. नये शासन की जेंडर अलगाव नीति नये शासन की विस्तृत योजनाओं में से एक है. यूनिवर्सिटी क्लासेज में अस्पतालों की तरह कमरे को विभाजित करने वाले पर्दे, जाली वाले पर्दे वाले लगाकर क्यूबिकल में लड़कियों को अलग बैठाना और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शिफ्ट इसी नीति का एक हिस्सा है.
अफगानिस्तान में सार्वजनिक विश्वविद्यालय जैसे काबुल विश्वविद्यालय 1932 में स्थापित हुआ था. जहां लगभग 12 हजार महिला छात्राएं हैं, वहीं कुल करीब 26 हजार छात्र है. वहीं तीन दशक पुराना कंधार विश्वविद्यालय है जहां करीब 10,000 छात्रों के साथ 1000 महिलाएं पढ़ रही हैं. महिलाओं की हायर एजुकेशन के भविष्य पर तालिबान शासन के स्पष्ट रोडमैप के अभाव में अब ये बदलाव साफ दिखने लगा है.
कंधार विश्वविद्यालय के चांसलर अब्दुल वहीद वासिक ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सार्वजनिक विश्वविद्यालय केवल तभी खुल सकते हैं जब उनके पास पैसा हो. हमें यह भी याद रखना होगा कि सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में निजी विश्वविद्यालयों की तुलना में एक कक्षा में अधिक छात्र होते हैं. निजी विश्वविद्यालयों में, प्रत्येक कक्षा में केवल 10 से 20 छात्र होते हैं और इसलिए ऐसी कक्षाओं में पुरुषों और महिलाओं को अलग करना बहुत आसान होता है. हमारी एक कक्षा में लगभग 100 से 150 छात्र होते हैं. इसलिए यह हमारे लिए इतना आसान नहीं है, खासकर ऐसे मामलों में जहां एक कक्षा में बहुत कम महिलाएं हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









