
क्रॉसफायर में फंसा मिडिल ईस्ट का ये देश... ईरान ही नहीं, अमेरिका भी दाग रहा मिसाइल-ड्रोन
AajTak
ईरान युद्ध के बीच इराक ऐसी स्थिति में फंस गया है जहां उस पर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं. ईरान समर्थित मिलिशिया अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहे हैं, जबकि अमेरिका भी जवाबी कार्रवाई में मिलिशिया बेस पर एयरस्ट्राइक कर रहा है. तेल निर्यात प्रभावित होने से इराक की अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है.
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इराक ऐसी स्थिति में फंस गया है, जहां वह दोनों तरफ से हो रहे हमलों का सामना कर रहा है. एक तरफ ईरान और उसके समर्थित मिलिशिया समूह अमेरिकी ठिकानों और हितों पर हमले कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका भी इन हमलों के जवाब में इराक के भीतर मौजूद मिलिशिया ठिकानों को निशाना बना रहा है. इससे इराक धीरे-धीरे एक बड़े संकट की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है.
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ा है. इसके बाद ईरान और उससे जुड़े संगठनों ने कई जगहों पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी. इस टकराव का सीधा असर अब इराक में दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान में सीजफायर से ट्रंप का साफ इनकार, कहा- जंग रोकने की शर्तें मंजूर नहीं
युद्ध शुरू होने के बाद से इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों, दूतावासों और ऊर्जा से जुड़े ढांचों को निशाना बनाया गया है. राजधानी बगदाद और उत्तरी शहर इरबिल के एयरपोर्ट के आसपास भी ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. इन हमलों का मुख्य लक्ष्य अमेरिका और उसके सहयोगी रहे हैं.
उत्तरी इराक के कुर्द क्षेत्र की राजधानी इरबिल में लगभग हर दिन ड्रोन हमले की कोशिशें देखी जा रही हैं. यहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ व्यावसायिक इलाकों और यहां तक कि कुछ होटलों को भी निशाना बनाया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार लोग कैफे और बाजारों में बैठे होते हैं और अचानक आसमान में ड्रोन की आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद विस्फोट की आवाज और धुएं का गुबार दिखाई देता है.
इन हमलों के जवाब में अमेरिका ने भी कार्रवाई तेज कर दी है. अमेरिकी सेना ने इराक के कई इलाकों में ईरान समर्थित मिलिशिया ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं. इनमें बगदाद के दक्षिण में जुरफ अल-सखर, उत्तरी इराक के कुछ इलाके और इराक-सीरिया सीमा के पास अल-काइम क्षेत्र शामिल हैं.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










