
क्रूज ड्रग्स कस: एनसीबी करेगी अनन्या पांडे से पूछताछ, मोबाइल-लैपटॉप में छिपे हैं राज?
AajTak
ड्रग्स मामले में जांच की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं. नए नाम सामने आते जा रहे हैं. इसी कड़ी में नया नाम है अभिनेत्री अनन्या पांडे का. अनन्या पहचान की मोहताज नहीं. गिनी चुनी फिल्म ही सही, लेकिन वो अपनी पहचान बना चुकी हैं. अनन्या के पिता चंकी पांडे खुद भी सफल बॉलीवुड अभिनेता हैं. गुरुवार को ड्रग्स मामले में आज एनसीबी की टीम चंकी पांडे की बेटी के घर पहुंची. मुंबई के खार वेस्ट स्थित अनन्या के घर पर 2 गाड़ियों में एनसीबी के अधिकारी पहुंचे और पूछताछ का समन थमा दिया. इस सवाल के साथ ही सुगबुगाहट तेज हो गई कि आखिर अनन्या को NCB ने समन क्यों थमाया. क्या ड्रग्स मामले में अनन्या का भी नाम है? देखें वीडियो.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












