
क्रिप्टो में निवेश, मोटे मुनाफे का लालच और करोड़ों की ठगी... दिल्ली में साइबर ठगों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश!
AajTak
Cryptocurrency Investment Scam: साइबर ठग लोगों को अपनी जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरकीब अपना रहे हैं. डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी स्कैम के बाद क्रिप्टो स्कैम के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए ठगे जा रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली में सामने आया है. यहां एक कारोबारी से 40 लाख रुपए ठग लिए गए हैं.
दिल्ली में एक कारोबारी को मुनाफे का लालच देकर कर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म और म्यूल बैंक अकाउंट्स की आड़ में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है. इस गिरोह के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 47 वर्षीय कारोबारी दिल्ली के महेंद्रू एन्क्लेव का रहने वाला है. उसकी स्टेशनरी की दुकान है. आरोपियों ने उसे एक नकली प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा दिया. उसे भारी मुनाफे का लालच देकर फंसाया गया. कारोबारी ने झांसे में आकर साइबर ठगों द्वारा उपलब्ध कराए गए अलग-अलग बैंक खातों में करीब 39.5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए.
इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी. इस दौरान करोल बाग स्थित एक प्राइवेट बैंक में 'आरएस मैनेजमेंट सर्विसेज' नाम से संचालित एक म्यूल अकाउंट का पता चला. इसमें 17 फरवरी को ठगी की रकम में से 10 लाख रुपए जमा किए गए थे. पुलिस ने पाया कि यह अकाउंट नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कम से कम नौ शिकायतों से जुड़ा है.
गिरफ्तारी से बचने के लिए ये तरीके अपना रहा था ठग
पुलिस के मुताबिक, खाताधारक कृष्ण कुमार उर्फ मोनू (42) पहाड़गंज का रहने वाला है. ठगी के बाद से वो लगातार घर और मोबाइल नंबर बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था. 20 अगस्त को तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट की मदद से पुलिस ने उसे धर दबोचा. उसकी निशानदेही पर दीपू (32) को गिरफ्तार किया गया, जो गोपालपुर का रहने वाला है. उसकी भूमिका अहम रही है.
खाताधारकों को ऐसे किया करता था गुमराह, लेकिन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











