
क्रिकेट अड्डा: इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीती सीरीज, समझें जीत के मायने
AajTak
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को उसी के घर में पहले टी20 सीरीज में शिकस्त दी. उसके बाद वनडे सीरीज में भी हरा दिया. इंडिया और इंग्लैंड के बीच दौरे का आखिरी यानी तीसरा वनडे रविवार (17 जुलाई) को मैनचेस्टर में खेला गया. इसमें टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. मैच जीतने के बाद जब ट्रॉफी उठाने की बारी आई, तो जश्न में डूबे भारतीय प्लेयर्स ने कप्तान रोहित शर्मा को शैम्पेन से स्नान करा दिया. पोडियम पर तीसरे वनडे के हीरो ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या ने जमकर मस्ती की. देखें विक्रांत गुप्ता के साथ क्रिकेट अड्डा.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












