
क्यों रचाई 'गुपचुप' शादी? तेजस्वी यादव और पत्नी ने दिए सभी सवालों के जवाब
AajTak
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शादी करने के बाद पहली बार पत्नी राजेश्वरी उर्फ रशेल के साथ पटना पहुंचे. शादी के बाद तेजस्वी यादव ने अपनी पत्नी राजेश्वरी के साथ अपना पहला इंटरव्यू आजतक को दिया. इस दौरान आजतक से खास बातचीत में उन्होंने अपनी कहानी शुरू होने से लेकर शादी तक कैसे बात पहुंची, इसको लेकर बातें साझा की. इतना ही नहीं आजतक से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने अपने मामा साधु यादव की उनकी शादी को लेकर आपत्ति को लेकर भी बात की. भविष्य में उनकी पत्नी राजेश्वरी उर्फ रशेल राजनीति में आएंगी या नहीं, बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने इसका भी जवाब दिया. विस्तृत जानकारी के लिए देखें यह वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












