
क्यूबाः हवाना के लग्जरी होटल साराटोगा में जोरदार धमाका, 18 लोगों की मौत
AajTak
हवाना के होटल साराटोगा में गैस रिसाव की वजह से जोरदार धमाका हो गया. हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई. जबकि 74 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
क्यूबा के हवाना में एक होटल में जोरदार धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 74 लोग घायल हो गए. धमाके की वजह गैस का रिसाव बताई जा रही है. दरअसल राजधानी हवाना के लग्जरी होटल साराटोगा में 96 कमरे हैं, होटल का रेनोवेशन हो रहा था, इस वजह से यहां कोई भी गेस्ट नहीं था. इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल ने ट्वीट कर दुख जाता है. उन्होंने कहा कि यह कोई अटैक नहीं है, न ही किसी तरह का बम ब्लास्ट है. यह गैस रिसाव की वजह से हुआ है. यह एक दुखद घटना है.
चारों ओर धुआं फैल गया, लोग भागने लगे
स्थानीय मीडिया के मुताबिक विस्फोट की वजह से आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुई हैं. लिहाजा यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित किया गया है. बताया जा रहा है कि विस्फोट एक ट्रक के कारण हुआ था जो होटल में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति कर रहा था. ब्लास्ट होने की वजह से होटल के चारों ओर धुआं फैल गया. लोग सड़कों की ओर दौड़ पड़े.
बढ़ सकती है घायलों की संख्या
एजेंसी के मुताबिक क्यूबा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्री जोस एंजेल पोर्टल ने बताया कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि ओल्ड हवाना में बने 19वीं सदी के होटल के मलबे में लोग फंसे हो सकते हैं.
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









