
क्या TikTok खरीदने वाले हैं एलॉन मस्क? ताजपोशी के बाद Donald Trump ने दिए संकेत
AajTak
TikTok News: अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि मशहूर कारोबारी एलॉन मस्क चीनी एप TikTok खरीद सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे लेकर एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि अगर मस्क TikTok खरीदते हैं तो वह डील को अनुमति दे देंगे.
चीनी सोशल मीडिया एप TikTok को लेकर अमेरिका में चल रही कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में अब पूरे संकेत मिल रहे हैं कि टेस्ला के CEO एलॉन मस्क अमेरिका में लोकप्रिय इस चाइनीज एप को खरीद सकते हैं. मस्क के TikTok खरीदने के दावे को ट्रंप के हालिया बयान ने और ज्यादा हवा दे दी है.
दरअसल, 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok पर लगा बैन 75 दिनों के लिए हटा दिया. ट्रंप ने साथ में ये भी कहा है कि अच्छा होगा कि TikTok की मूल कंपनी अपने एप की 50 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका को बेच दे. उनके इस बयान के बाद जब अमेरिकी पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या एलॉन मस्क इस एप को खरीदेंगे? तो पत्रकारों को जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर मस्क TikTok खरीदते हैं तो वह (Trump) इस डील के लिए तैयार हैं. ट्रंप के इस बयान के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि एलॉन मस्क TikTok के नए मालिक बन सकते हैं.
एक लाख ट्रिलियन डॉलर के बराबर कीमत
डोनाल्ड ट्रंप ने TikTok को लेकर और भी कई बातें कही हैं. उन्होंने कहा,'मैं TikTok के मलिकान से मुलाकात कर चुका हूं. अगर TikTok को अनुमति नहीं मिलती है तो वह बेकार है और अगर अनुमति मिल जाती है तो इसकी कीमत एक ट्रिलियन डॉलर के बराबर है. इसलिए मैं किसी से कहना चाहता हूं कि कोई अमेरिकी इसे खरीद ले. इसके बाद हम इसके संचालन की अनुमति दे देंगे.'
ट्रंप के दिल में TikTok के लिए खास जगह
ट्रंप ने आगे कहा,'अगर कोई अमेरिकी TikTok को खरीद लेता है तो उनके पास एक शानदार साझेदार (अमेरिका) होगा. इस डील के बाद अमेरिका और TikTok के पास कुछ ऐसा होगा, जो बेशकीमती है. वैसे भी हम अमेरिका में युवाओं के वोट की बदौलत जीते हैं. मुझे लगता है मैंने इसे (चुनाव को) TikTok के जरिए जीता है. इसलिए TikTok के लिए मेरे दिल में खास जगह है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











