
क्या JJP की राह पर है अजित पवार की NCP? महाराष्ट्र में क्यों उठ रही हैं ऐसी अटकलें
AajTak
महाराष्ट्र में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले अजित पवार बदले अंदाज में नजर आ रहे हैं. शिवाजी की प्रतिमा गिरने पर माफी मांगना हो या सुप्रिया के खिलाफ पत्नी को चुनाव लड़ाने को गलती बताना, अब परिवार तोड़ने को लेकर आए उनके बयान के बाद अटकलें जोरों पर हैं कि क्या महाराष्ट्र में एनसीपी, हरियाणा की जेजेपी वाली राह पर है?
महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों के ऐलान से पहले सत्ताधारी महायुति के घटक दलों में सीट बंटवारे की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ रही है. गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग, विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की थी. अमित शाह ने एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को सम्मानजनक संख्या में सीटें देने का आश्वासन दिया. लेकिन पिछले कुछ दिनों से अजित पवार बदले-बदले से नजर आ रहे हैं.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाले महायुति के पहले नेता थे. वह बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ अपनी पत्नी को मैदान में उतारने को गलती बताते हुए भी माफी मांग चुके हैं, यह कह चुके हैं कि परिवार और राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए. अब ताजा मामला परिवार तोड़ने को लेकर है. अजित पवार ने गढ़चिरौली में जन-सम्मान रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाज कभी भी यह स्वीकार नहीं करता कि कोई अपने परिवार को तोड़े.समाज को ये पसंद नहीं है, यही अनुभव किया है और अपनी गलती स्वीकार की है.
एनसीपी के 40 विधायकों को अपने साथ लाकर अजित पवार ने अपने ही चाचा शरद पवार को उनकी ही बनाई पार्टी से बेदखल कर दिया था. शरद पवार को एनसीपी के नाम-निशान की लड़ाई में मात खाने के बाद नई पार्टी बनाने के लिए मजबूर होना पड़ा था. अब उनके रुख में अचानक इतना बदलाव क्यों आ गया है, क्या अजित की एनसीपी हरियाणा की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की राह पर है? महाराष्ट्र में अब इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. सवाल है कि ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?
क्या जेजेपी की राह पर है एनसीपी?
हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की अगुवाई वाली जननायक जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ लिया था. वह भी तब, जब दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही थी और दुष्यंत बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव में जाने की बात कर रहे थे. अजित पवार भी बीजेपी और महायुति के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरने की बात कर रहे हैं. चर्चा है कि बीजेपी हरियाणा की ही तर्ज पर एनसीपी से गठबंधन तोड़ सकती है.
बीजेपी नेताओं को लगता है कि अजित की पार्टी एमवीए और महायुति से अलग चुनाव मैदान में उतरती है तो इससे एंटी वोट का बिखराव होगा जिससे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं. अजित अगर घर वापसी कर लेते हैं या एमवीए के साथ चुनाव मैदान में जाते हैं तो यह दांव उल्टा भी पड़ सकता है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







