
क्या BJP के लिए मनरेगा जैसा चुनावी गेमचेंजर बन सकेगा बुजुर्गो के लिए आयुष्मान का वादा?
AajTak
शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार पर किया गया काम सरकारों के लिए हमेशा से फायदे का सौदा रहा है. यूपीए 2 के आने का कारण मनरेगा को माना गया था. आम आदमी पार्टी की मुफ्त बिजली पानी योजना उसे दिल्ली में लगातार मजबूत बनाए हुए है.
जिन लोगों को 2009 का लोकसभा चुनाव याद होगा, उन्हें यह भी पता होगा कि किस तरह यूपीए सरकार की वापसी की कोई उम्मीद नहीं थी पर मनमोहन सरकार की एक योजना ने कांग्रेस पार्टी को जीवनदान दे दिया. मनमोहन सरकार ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना शुरू की थी जो आगे चलकर यूपीए सरकार के लिए तारणहार साबित हुई. हालांकि किसी चुनावों में जीत का कोई एक कारण नहीं होता है पर यह भी सही है कि हर चुनाव में कोई एक कारण कैटेलिस्ट के रूप में काम करता है. बीजेपी के लिए यह चुनाव बहुत अहम है. एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार का नारा लगा रहे हैं पर यह भी सही है की पार्टी जिस तरह माइक्रो मैनेजमेंट कर रही है उससे यही लगता है कि कहीं न कहीं पूर्ण बहुमत में न आने का डर भी है. इस बीच बीजेपी ने रविवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है. घोषणा पत्र मे पार्टी ने 70 साल तक के सभी बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड की घोषणा कर दी है. राजनीतिक विश्लेषक इसे मनरेगा की तरह का गेमचेंजर बता रहे हैं. आइये देखते हैं क्या वास्तव में यह बीजेपी के लिए कितना प्रभावी साबित होने वाली है.
सत्तर प्रतिशत से भी अधिक लोग आयुष्मान के लाभार्थी
देश में लगभग 13.44 करोड़ परिवार यानि कि करीब 65 करोड़ लोग आयुष्मान योजना से से लाभ ले सकते हैं.सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि अब तक 32.40 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किये जा चुके हैं. दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018 और 2023 के बीच, 5.47 करोड़ मरीजों ने इस योजना के तहत इलाज कराया. देश में कुल करीब 90 करोड़ वोटर्स हैं.मलतब साफ है कि देश के कुल वोटर्स में करीब 70 प्रतिशत से अधिक इस योजना के लाभ उठाने के काबिल हैं.
जैसा कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है उसके मुताबिक अब 70 साल तक के लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. भारत में सत्तर साल से ऊपर के लोगों की जनसंख्या करीब 11.6 करोड़ लोग है.जबकि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु की कुल जनसंख्या 26 करोड़ है. 70 साल तक के लोग तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं पर 50 के ऊपर के लोग भी इस योजना से प्रभावित होंगे. पहली बात तो ये कि 50 प्लस वालों के माता-पिता या सगे संबंधी 70 के हो चुके होते हैं. इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी कम होगी.दूसरे 50 प्लस के ऊपर वाले लोग भी अपने भविष्य के बारे में सोचते हैं. उन्हें भी उम्मीद बढ़ेगी कि हो सकता है कि सरकार जल्दी ही 50 की उम्र तक के लोगों को शामिल कर लें. इस तरह करीब 70 करोड़ लोग इस योजना के लाभार्थियों में शामिल होंगे. मतलब साफ है कि देश के एक बहुत बड़े हिस्से को यह योजना फायदा पहुंचाने वाली है.
आयुष्मान भारत योजना में और सुधार की उम्मीद
सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों और दस्तावेजों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018 और 2023 के बीच, 5.47 करोड़ मरीजों ने इस योजना के तहत इलाज कराया. जहां पहले तीन वर्षों में वार्षिक औसत लगभग 49 लाख रोगियों का था, वहीं बाद के तीन वर्षों में इसमें वृद्धि देखी गई. अस्पताल में भर्ती होने के दौरान होने वाले खर्चों के अलावा, यह योजना अस्पताल में भर्ती होने से पहले के तीन दिनों और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिनों के बाद के दवाओं को भी कवर करती है. लोगों की इच्छा है कि इस योजना में ओपीडी को भी शामिल किया जाए. इसके साथ ही ऐसी सुविधा मिले कि लोग टॉप अप के द्वारा इस योजना में आवंटित रकम में अपने सुविधानुसार बढ़वा सकें.जिस तरह सरकार हर साल इस योजना में कुछ सुधार कर रही है उम्मीद है कि इस तरह के सुधार जल्द ही किए जाएंगे.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



