
क्या है हिफाजत-ए-इस्लाम, जिसने मोदी के बांग्लादेश दौरे के बाद किया शेख हसीना की नाक में दम?
AajTak
बांग्लादेश की आजादी की 50वीं सालगिरह पर पहुंचे पीएम मोदी की यात्रा का विरोध करने वाला 'हिफाजत-ए-इस्लाम' पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है और उसका बांग्लादेश में सियासी तौर पर दबदबा भी बढ़ा है. धर्मनिरपेक्षता की वकालत करने वाली बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से इस संगठन का 36 का आंकड़ा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर 26 मार्च को बांग्लादेश पहुंचे थे. लेकिन उनकी इस यात्रा के खिलाफ बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. पुलिस से हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन लोगों की जान चली गई. प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के पूर्वी जिले ब्राह्मणबरिया में ट्रेन, सरकारी दफ्तरों और कई मंदिरों को निशाना बनाया. इन हिंसक विरोध प्रदर्शनों के पीछे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन 'हिफाजत-ए-इस्लाम' के समर्थक रहे. (फोटो-AP) बांग्लादेश की आजादी की 50वीं सालगिरह पर पहुंचे पीएम मोदी की यात्रा का विरोध करने वाला 'हिफाजत-ए-इस्लाम' पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है और उसका बांग्लादेश में सियासी तौर पर दबदबा भी बढ़ा है. धर्मनिरपेक्षता की वकालत करने वाली बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग से इस संगठन का 36 का आंकड़ा रहा है. महिलाओं के अधिकारों को लेकर बिल हो या बांग्लादेश में धर्मनिरपेक्षता की बहाली को लेकर संविधान में संशोधन का मसला, हर मौके पर यह संगठन शेख हसीना की सरकार के फैसलों के विरोध में खड़ा नजर आता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











