
क्या है जिनपिंग का प्रोजेक्ट Sinicization? कम्युनिस्ट एजेंडे के लिए लोगों के धार्मिक विश्वास को कैसे बदल रहा है चीन!
AajTak
प्रोजेक्ट सिनिसाइजेशन के माध्यम से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचानों को चीनी राष्ट्रीय पहचान के अनुरूप ढाल रही है, ताकि वह अपने समाजवादी और राष्ट्रवादी एजेंडे को आगे बढ़ा सके. राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा है कि लोगों को धार्मिक आजादी का पालन सरकार द्वारा तय किए गए मानदंडों के भीतर ही करना चाहिए.
धर्म और धर्म को मानने की आजादी जैसे प्रश्न चीन की कम्युनिस्ट सरकार को हमेशा से असहज लगती रही है. चीन अपने नागरिकों की आस्था जैसे निजी सवालों में दखल देता रहता है और चाहता है कि नागरिक धर्म या मजहब के ऐसे स्वरूप को माने जो चाइनीज संस्कृति, साम्यवाद और चीन के संदर्भ से मेल खाता हो.
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को कहा कि कम्युनिस्ट राष्ट्र में धर्मों को सोशलनिस्ट समाज के साथ "और अधिक अनुकूल" होना चाहिए. उन्होंने चीन में धर्मों के चीनीकरण (Sinicization) के अपने प्रोजेक्ट को और मजबूत करने पर जोर दिया.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन में धर्म इस देश के मूल्यों के अनुरुप होने चाहिए.
कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी एक ग्रुप स्टडी सेशन की अध्यक्षता करते हुए शी जिनपिंग ने कहा कि सभी धर्मों-मजहबों को सक्रिय रूप से गाइड किया जाए ताकि ये धर्म चीन की सोशलिस्ट व्यवस्था के अनुकूल हो सके.
2012 में सत्ता में आने के बाद से ही 72 वर्षीय शी जिनपिंग सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की धर्म संबंधी नीतियों को मार्क्सवादी विचारधारा के साथ जोड़ रहे हैं.
चीन में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं होने की वजह से वहां के नागरिक धर्म जैसे मसले में सरकार की दखलंदाजी का विरोध भी नहीं कर पाती है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






