
क्या सिर्फ वेजिटेरियन डाइट से पूरी हो जाती है शरीर की जरूरत? जानें सच्चाई
AajTak
शाकाहारी डाइट को हेल्दी माना जाता है इसमें कैलोरी कम होती है और यह हार्ट हेल्थ व डाइजेसन के लिए अच्छी मानी जाती है. यही वजह है कि आजकल बहुत से लोग फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वेजिटेरियन डाइट अपनाने लगे हैं. लेकिन क्या सिर्फ वेजिटेरियन डाइट से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं?
शाकाहारी डाइट को हमेशा से हेल्दी माना जाता है. यह न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखती है, बल्कि हार्ट डिजीज का खतरा भी कम करती है. हालांकि, अगर शाकाहारी डाइट को सही तरह से प्लान न किया जाए तो इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. शरीर में विटामिन, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जिसका असर शरीर पर पड़ सकता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि सिर्फ वेजिटेरियन डाइट से शरीर पर क्या फर्क पड़ता है और इसे कैसे बैलेंस कर सकते हैं.
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 ज्यादातर एनिमल प्रोडक्ट्स में मिलता है. शाकाहारी लोगों में इसकी कमी हो सकती है. इसके कारण थकान, एनीमिया और नर्व प्रॉब्लम्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए फोर्टिफाइड फूड्स या सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है.
आयरन की कमी
प्लांट से मिलने वाला आयरन शरीर में उतना आसानी से अब्जॉर्ब नहीं होता जितना मांस से मिलता है. इससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कमजोरी, पीलापन और चक्कर आ सकते हैं. इसे मैनेज करने के लिए दाल, पालक और फोर्टिफाइड सीरियल्स आप खा सकते हैं.
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











