
क्या साल 2022 होगा आर्यन खान का डेब्यू ईयर, अमेजन प्राइम से चल रही बातचीत
AajTak
ओटीटी से आर्यन खान डेब्यू कर सकते हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी सामने आई है कि वे इसके लिए अमेजन प्राइम को पिच कर रहे हैं. ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि क्या साल 2022 आर्यन खान का डेब्यू ईयर है.
साल 2021 में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान कुछ गलत वजहों से चर्चा में रहे. उन्हें ड्रग्स मामले में जेल जाना पड़ा. अभी आर्यन खान का करियर शुरू भी नहीं हुआ है मगर पिछले कुछ सालों से उनके करियर को लेकर चर्चा तेज हुई है. कई मौकों पर तो शाहरुख खान ने भी आर्यन के करियर पर कमेंट किया है और इस बारे में क्लू दिया है कि आर्यन अपने जीवन में क्या अपेक्षाएं रखते हैं. अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन ओटीटी से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












