
क्या सांसद बनने के बाद जेल से बाहर आ पाएगा अमृतपाल? रिहाई के लिए अमेरिका तक जोर लगा रहे समर्थक
AajTak
अब तक हुई जांच में सामने आया है कि अमृतपाल के समर्थकों ने उससे यह कहकर चुनाव लड़वाया कि अगर वह चुनाव जीत जाता है तो वह आसानी से जेल से बाहर आ जाएगा. अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने भी कहा है कि वह शुरुआत में चुनाव नहीं लड़ना चाहता था लेकिन उसके समर्थकों ने जब कहा कि चुनाव जीतने के बाद उसकी रिहाई आसान हो जाएगी तो वह तैयार हो गया.
राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल और उसके नौ साथियों की डिटेंशन एक साल तक के लिए बढ़ा दी गई है. इसके बावजूद देश-विदेश में बसे खालिस्तान समर्थक उसे रिहा करवाने के लिए जुगत लगा रहे हैं.
शिरोमणि अकाली दल फतेह के नेताओं ने दावा किया है कि उन्होंने हाल ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करके अमृतपाल की रिहाई को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है. खालिस्तान समर्थकों की मांग है कि अमृतपाल को जेल से रिहा करके उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाए क्योंकि उसने खडूर साहिब से लोकसभा का चुनाव जीता है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमृतपाल को रिहा नहीं किया गया तो वह अनशन शुरू करेंगे.
जेल से छुड़वाने के लिए लड़वाया लोकसभा चुनाव
अब तक हुई जांच में सामने आया है कि अमृतपाल के समर्थकों ने उससे यह कहकर चुनाव लड़वाया कि अगर वह चुनाव जीत जाता है तो वह आसानी से जेल से बाहर आ जाएगा. अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने भी कहा है कि वह शुरुआत में चुनाव नहीं लड़ना चाहता था लेकिन उसके समर्थकों ने जब कहा कि चुनाव जीतने के बाद उसकी रिहाई आसान हो जाएगी तो वह तैयार हो गया.
विदेश में भी समर्थक कर रहे रिहाई की कोशिश
देश में ही नहीं बल्कि अमृतपाल के समर्थक विदेश में रहकर भी उसकी रिहाई के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. अमेरिकी सिख वकील जसप्रीत सिंह इस बाबत अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से दो मुलाकातें कर चुके हैं. वह कमला हैरिस के अलावा अमेरिका के कई सीनेटर से भी मुलाकात कर चुके हैं ताकि अमृतपाल की रिहाई के लिए भारत पर दबाव बनाया जा सके. जसप्रीत सिंह का दावा है कि अमृतपाल सिंह की डिटेंशन गैर कानूनी है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





