
क्या सरकार की ओर से 10 करोड़ यूजर्स को दिया जा रहा है फ्री इंटरनेट? जानें सच
AajTak
सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं. वायरल मैसेज में कई मैसेज फेक भी होते हैं. अब एक ऐसा ही मैसेज सोशल मीडिया और WhatsApp पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है भारत सरकार की और से यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री इंटरनेट दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई.
सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं. वायरल मैसेज में कई मैसेज फेक भी होते हैं. अब एक ऐसा ही मैसेज सोशल मीडिया और WhatsApp पर वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है भारत सरकार की और से यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री इंटरनेट दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इस मैसेज की सच्चाई. WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहे मैसेज में दावा किया जा रहा है 10 करोड़ यूजर्स को सरकार फ्री इंटरनेट सर्विस दे रही है. इस की वैलिडिटी तीन महीने के लिए रहेगी. इसको लेकर Press Information Bureau ने फैक्ट चेक किया. Press Information Bureau ने बताया WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहा ये मैसेज फेक है. सरकार की ओर से ऐसी किसी तरह की घोषणा नहीं की गई है. इस मैसेज के झांसे में नहीं आने की अपील की गई है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











