
क्या वाकई वाइन में पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए? एक्सपर्ट ने बताया सही तरीका और सच्चाई
AajTak
व्हिस्की में पानी मिलाते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि कोई वाइन में पानी मिलाकर पी रहा हो? असल में कहा जाता है कि वाइन में पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए, इससे वह बेकार हो जाती है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट इस दावे पर क्या कहते हैं.
भारत में वाइन पीना एक लाइफस्टाइल स्टेटमेंट माना जाता है. जो लोग वाइन पीते हैं, उन्हें देखकर लोग अक्सर यही कहते हैं. “ओहो! ये तो बड़े एलीट टाइप लगते हैं.” इसे पीने का तरीका भी काफी अलग है, इसे लोग सुंदर कांच के गिलास में डालकर, घुमाते हुए सूंघकर पीते हैं.
क्या वाइन में पानी मिलाना चाहिए?
वाइन पीने वाले अधिकतर लोग अक्सर कहते हैं कि इसमें पानी मिलाकर नहीं पीना चाहिए. चार लोगों के बीच बैठकर अगर कोई वाइन में पानी मिला लेता है तो उसे तुरंत टोक दिया जाता है कि अरे वाइन में पानी नहीं मिलाते और फिर अक्सर उसे इस नजर से देखा जाता है कि इसे वाइन पीना नहीं आता. अगर आप भी ऐसा सोचते हैं या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो अगली बार वाइन से पहले इसकी सच्चाई जान लीजिए.
असल में सच्चाई से है कि वाइन में पानी, कोल्ड ड्रिंक मिलाकर आराम से पिया जा सकता है. यहां तक की वाइन में तरह-तरह की चीजें मिलाकर इससे कॉलटेल्स भी बनाई जा सकती है. यू-ट्यूब पर मशहूर और वाइन एक्सपर्ट दादा बारटेंडर ने वाइन को लेकर अलग-अलग मिथ के बारे बताया और उनकी सच्चाई बताई है.
बाहर देशों आम ही वाइन में पानी मिलाना
दादा बारटेंडर ने बताया कि अगर आप इटली में जाओगा तो वहां में देखोगे कि वाइन को पानी के साथ पीते हैं. कोई भी ऐसी चीज नहीं है कि वाइन के साथ पानी नहीं मिलाना चाहिए. हमारे देश में सब गलत सोचेंगे, क्योंकि हमारे देश में वाइन को एक कदर दिखाया गया है कि यह एक अद्बुध चीज है, जो लोग बहुत नॉलेज रखते हैं. वहीं पीते हैं. यह सिर्फ प्रीमियम लोग ही पीते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि देश में इस तरह से मार्केटिंग किया गया है. यही कारण है कि भारत में वाइन सिर्फ दो प्रतिशत बिकती है और वोदका 60 प्रतिशत बिकती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












