
क्या मेलोनी को डेट कर रहे हैं X के मालिक? आ गया एलन मस्क का जवाब
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी उनकी लाइफस्टाइल तो कभी उनके विवादित बयानों पर चर्चाएं होती रहती हैं. लेकिन इस बार मस्क को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है.
दुनिया के सबसे अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी उनकी लाइफस्टाइल तो कभी उनके विवादित बयानों पर चर्चाएं होती रहती हैं. लेकिन इस बार मस्क को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है.
तस्वीर में मस्क और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक इवेंट के दौरान एक साथ बैठे हुए देखा गया. इस मुलाकात के बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि मस्क और मेलोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.
हालांकि, इन अफवाहों पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने खुद रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साफ किया कि-हम डेट नहीं कर रहे हैं. उनके इस बयान ने चर्चाओं पर विराम लगा दिया.
कैसे उठी डेटिंग की सुगबुगाहट
24 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक अवॉर्ड समारोह के दौरा जॉर्जिया मेलोनी ने एलन मस्क की मुलाकात हुई. दोनों एक दूसरे की जमकर तारीफ की. उसके बाद से ही दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं. मस्क के इस सार्वजनिक प्रशंसा ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को और बढ़ावा दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











