
क्या महाराष्ट्र में लोकल बॉडी चुनाव महायुति के दल अलग-अलग लड़ेंगे, अजित पवार के बयान के मायने क्या हैं?
AajTak
अजित पवार ने कहा, "भले ही हम लोकसभा और राज्य विधानसभा में सहयोगी हैं, लेकिन महायुति के सदस्य स्थानीय निकाय चुनाव निर्दलीय रूप से लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं."
महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने रविवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनसीपी सहित महायुति के घटक दल स्थानीय निकाय चुनाव निर्दलीय लड़ने के लिए आजाद हैं. पिंपरी चिंचवाड़ शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने तर्क दिया कि निर्दलीय चुनाव लड़ने से कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी.
उन्होंने कहा कि भले ही हम लोकसभा और राज्य विधानसभा में सहयोगी हैं, लेकिन महायुति के सदस्य स्थानीय निकाय चुनाव निर्दलीय रूप से लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं."
बता दें कि स्थानीय निकायों (नगर परिषद, नगर पंचायत और जिला परिषद) के चुनावों का कार्यक्रम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है.
'हमने यहां युवाओं को नौकरियां दीं...'
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं. अजित पवार ने यह भी कहा कि पिंपरी चिंचवाड़ उनके नाम का पर्याय है.
उन्होंने अपने चाचा शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए कहा, "पिंपरी चिंचवाड़ का मतलब अजित पवार है और अजित पवार का मतलब पिंपरी चिंचवाड़ है. इस तथ्य से कोई इनकार नहीं कर सकता." बता दें कि शरद पवार ने टाउनशिप के विकास का श्रेय लिया था.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









