
क्या 'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? एक्टर बोले- इसके बाद कुछ नहीं बचेगा...
AajTak
आमिर खान की फिल्मों का इंतजार हर किसी को रहता है. उनकी एक्टिंग हर फिल्म में कमाल की होती. लेकिन इस बीच आमिर ने कहा है कि 'महाभारत' शायद उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है जिसे वो बनाना चाहेंगे.
सुपरस्टार आमिर खान एक लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज होने वाली है. ये उनकी हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है, जिसमें वो एक बास्केटबॉल कोच का किरदार प्ले करेंगे. एक्टर ने अपनी फिल्म को प्रमोट करना भी शुरू कर दिया है.
'सितारे जमीन पर' के बाद 'महाभारत' पर काम करेंगे आमिर
हाल ही में आमिर राज शमानी के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़ी कई बातें शेयर की. इस दौरान उनसे पूछा गया कि अगर वो अपनी आखिरी फिल्म बनाएंगे, तो वो कैसी होगी? इसपर एक्टर ने अपने सपने 'महाभारत' का जिक्र किया. आमिर ने कहा कि वो 'सितारे जमीन पर' की रिलीज के बाद, 'महाभारत' बनाने पर काम करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि वो इसके बाद किसी और प्रोजेक्ट को नहीं बना पाएंगे.
आमिर ने कहा, 'सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद मैं महाभारत पर काम करूंगा. मुझे लगता है कि शायद वो एक प्रोजेक्ट है जिसे करने के बाद मेरे अंदर ये फीलिंग आए कि इसके बाद मैं कोई और प्रोजेक्ट नहीं बना सकता हूं. क्योंकि वो प्रोजेक्ट इतना बड़ा है कि उसमें इतने सारे लेयर्स और इमोशन्स हैं, उसमें हर चीज है जो उसे ग्रैंड बनाती है. हर चीज जो दुनिया में मौजूद है, वो आपको महाभारत में मिलेगी.'
'महाभारत' होगी आमिर की आखिरी फिल्म?
हालांकि आमिर ने आगे ये भी कहा कि वो मरते दम तक काम करना चाहते हैं. एक्टर ने कहा, 'मैं मरते दम तक काम करना चाहता हूं. लेकिन एक ही चीज है जो मैं सोच सकता हूं कि महाभारत बनाने के बाद शायद मैं कोई और फिल्म नहीं बना पाऊं.' आमिर के अलावा फेमस तेलुगू डायरेक्टर एस.एस.राजामौली का भी सपना है कि वो एक बार 'महाभारत' फिल्म बनाएं. उन्होंने कई सारे इंटरव्यूज में भी इस बात का जिक्र किया हुआ है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











