
क्या बॉयफ्रेंड के लिए नकाब पहनेंगी Rakhi Sawant? बोलीं- कुछ भी करूंगी, प्यार खोना नहीं चाहती...
AajTak
राखी सावंत ने एक बार फिर आदिल और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. राखी ने अपने एक इंटरव्यू में इमोशनल होते हुए कहा- मेरे प्यारे फैंस मेरे लिए दुआ करें. इस बार मेरा घर और रिश्ता कभी ना टूटे. वो मुझे बहुत प्यार करता है और मुझे भी उनसे बहुत मोहब्बत है.
...लगता है राखी सावंत को बिजनेसमैन आदिल खान दुर्रानी से सच्ची मोहब्बत हो गई है. तभी तो राखी आदिल के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर रही हैं. राखी ने तो आदिल संग अपने फ्यूचर की प्लानिंग करनी भी शुरू कर दी है और वो आदिल के प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. आदिल के प्यार में डूबी राखी ने अब कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे.
आदिल से बहुत प्यार करती हैं राखी
राखी सावंत हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड उर्फी जावेद की एक पार्टी में शामिल हुईं. इस पार्टी में मीडिया और पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने एक बार फिर आदिल और अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की. राखी ने अपने एक इंटरव्यू में इमोशनल होते हुए कहा- मेरे प्यारे फैंस मेरे लिए दुआ करें. इस बार मेरा घर और रिश्ता कभी ना टूटे. वो मुझे बहुत प्यार करता है और मुझे भी उनसे बहुत मोहब्बत है.
Rakhi Sawant की नई लव स्टोरी में ट्विस्ट, BF की एक्स गर्लफ्रेंड ने मारी एंट्री, कहा- 4 साल से कर रहे डेट
आदिल के लिए नकाब पहनेंगी राखी?
राखी ने ये भी कहा- आगे क्या होने वाला है ये सोचकर मैं आज ना जियूं, ऐसा नहीं हो सकता है. मैं उनसे (आदिल) प्यार करती हूं और उनके लिए कुछ भी कर सकती हूं. आज साड़ी पहनी है, कल नकाब भी पहन सकती हूं.

संभल जिले में रिलीज हो रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर यादव समाज के लोगों ने आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनका मानना है कि फिल्म में यादव समाज की लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की कहानी गलत तरीके से दिखाई गई है, जो समाज की संस्कृति और आस्था के लिए अपमानजनक है. विरोध जताने वालों ने साफ कह दिया है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं चलेगी और विरोध अभियान पूरे प्रदेश में जारी रहेगा.












