
क्या बिहार का सियासी गेम चेंज कर पाएंगे कांग्रेस में आए पप्पू यादव? पिछले चुनावों का देख लीजिए रिकॉर्ड
AajTak
पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बतौर निर्दलीय पहला विधानसभा और लोकसभा चुनाव जीतने वाले पप्पू यादव बिहार में कांग्रेस का गेम कितना चेंज कर पाएंगे? पप्पू का पिछला चुनावी रिकॉर्ड क्या कहता है?
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में सियासी बयार बदल रही है. लालू यादव की खास रही आनंद मोहन की फैमिली अब नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) में जा चुकी है. वहीं, 1990 के दशक में आनंद मोहन के प्रतिद्वंदी रहे राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अब लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाले बिहार के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के हो गए हैं. पप्पू यादव ने एक दिन पहले ही नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली और अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी का ग्रैंड ओल्ड पार्टी में विलय कर दिया.
पप्पू यादव के इस कदम को कांग्रेस गेमचेंजर समझ रही है. पहला ही चुनाव जीतकर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए पप्पू यादव पांच बार सांसद भी रहे. एक बार के विधायक, पांच बार के सांसद... यह शब्द यह बताने के लिए काफी कहे जा रहे हैं जैसा कांग्रेस समझ रही है. लेकिन पप्पू यादव की पार्टी के पिछले चुनावों में प्रदर्शन, उनके चुनावी रिकॉर्ड को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. जिन पप्पू यादव को पार्टी में लाकर कांग्रेस के नेता गेमचेंजर समझ रहे हैं, उनका और उनकी पार्टी का पिछले कुछ चुनावों में रिकॉर्ड कैसा रहा है?
पप्पू का रिकॉर्ड 2004 तक जबरदस्त
दबंग छवि के पप्पू यादव 1990 के बिहार विधानसभा चुनाव में मधेपुरा जिले की सिंहेश्वर विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार उतरे और जीते. इसके एक साल बाद ही वह 1991 के लोकसभा चुनाव में भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार संसद पहुंचने में कामयाब रहे. शुरुआती दो चुनाव निर्दल जीतने के बाद पप्पू 1996 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर, 1999 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पूर्णिया से संसद पहुंचे. 2004 का चुनाव वह लालू यादव की पार्टी से लड़े और पूर्णिया से चौथी बार सांसद निर्वाचित हुए.
पप्पू की सियासी किस्मत ने 2009 में खाई पलटी
पूर्णिया लोकसभा सीट से दो बार निर्दलीय, एक बार बिना खास आधार वाली सपा और एक बार आरजेडी से संसद पहुंच चुके पप्पू की सियासी किस्मत ने 2009 में पलटी खाई. पूर्णिया लोकसभा सीट का पर्याय बन चुके पप्पू यादव को हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पटना हाईकोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी. कोर्ट ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई तो आरजेडी ने भी उनसे किनारा कर लिया. पप्पू ने 2009 के चुनाव में पूर्णिया सीट से अपनी मां शांति प्रिया को निर्दलीय ही मैदान में उतार दिया लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उदय सिंह से दो लाख वोट के अंतर से बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




