
'क्या पाकिस्तान रच रहा कोई बड़ी साजिश?' भारत के खिलाफ मोहसिन नकवी की गीदड़भभकी
AajTak
इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए आत्मघाती धमाके में कई लोगों की मौत के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का भड़काऊ और उकसावे वाला बयान सामने आया है. उन्होंने
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा "आतंकी हमला" हुआ, जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद न सिर्फ सुरक्षा पर सवाल उठे, बल्कि पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के बयान ने भी नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है. उन्होंने भारत को लेकर धमकी भरी टिप्पणी की है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "भारत को जवाब मिल जाएगा."
इस्लामाबाद के टर्लाई कलां इलाके में स्थित खदीजा तुल कुबरा मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला हुआ था. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने से 31 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: 'दूसरों पर दोष मढ़कर खुद को धोखा दे रहा पाकिस्तान', इस्लामाबाद मस्जिद विस्फोट पर बोला भारत
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तब बताया कि, मस्जिद के सुरक्षा गार्डों ने संदिग्ध हमलावर को रोकने की कोशिश की. हमलावर ने पहले उन पर गोली चलाई और फिर नमाजियों के बीच खुद को उड़ा लिया. उन्होंने तब यह दावा किया था कि हमलावर का अफगानिस्तान से आना-जाना रहा था.
बाद में आतंकी संगठन आईएसआईएल (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. उसने अपने टेलीग्राम चैनल पर हमलावर की तस्वीर भी जारी की. इससे पहले भी पाकिस्तान में शिया समुदाय को निशाना बनाकर ऐसे हमले किए जाते रहे हैं, जिनका आरोप इस संगठन से जुड़े गुटों पर लगाया जाता रहा है. हालांकि, अब मोहसिन नकवी ने ही भारत को लेकर धमकियों भरी बातें करनी शुरू कर दी है.
मोहसिन नकवी ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











