
क्या दिवाली तक सस्ते हो जाएंगे TV-AC, PM मोदी के ऐलान के बाद उम्मीदों से भरा बाजार
AajTak
इस त्योहारी सीजन नई GST दरें लागू होने की चर्चाएं हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद से बाजार को नई GST दरों से काफी उम्मीदें हैं. खासकर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर को. माना जा रहा है कि अगर सबकुछ समय पर और सही दिशा में हुआ, तो इस त्योहारी सीजन कंपनियां रिकॉर्ड बिक्री दर्ज कर सकती हैं. आइए जानते हैं इस मामले में इंडस्ट्री को क्या उम्मीदें हैं.
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की थी. ये ऐलान GST के स्लैब में बदलाव को लेकर था. पीएम मोदी ने कहा था कि दिवाली से सरकार GST रिफॉर्म लेकर आ रही है. इसके तहत मौजूदा दरों को रिव्यू किया जाएगा. यानी चीजों पर लगने वाले GST रेट में बदलाव हो सकता है.
हालांकि, ये बदलाव कितना होगा, ये अभी साफ नहीं है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सरकार सिर्फ दो GST स्लैब, रिफॉर्म के तहत लाएगी. अभी GST चार स्लैब- 5%, 12%, 18% और 28% में है, जो रिफॉर्म के बाद सिर्फ 5% और 18% ही रह जाएगा. इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
अगर दिवाली पर सरकार नई दरें लागू करती है और कयास के मुताबिक ही बदलाव होता है, तो कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी कई चीजें सस्ती हो सकती हैं. मसलन टीवी, फ्रीज और एयर कंडीशनर किफायती हो सकते हैं. प्रधानमंत्री के ऐलान के बाद बाजार एक बार फिर उम्मीदों से भर गया है.
इस मामले में जब हमने Haier India के प्रेसिडेंट एनएस सतीश से बात की तो, उन्होंने बताया कि आगामी GST सुधार कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस इंडस्ट्री के लिए नए अवसर खोलेगा. इससे प्रीमियम प्रोडक्ट्स- खासतौर पर 32-inch से बड़े LED टीवी और एयर कंडीशनर तक ज्यादा लोगों की पहुंच होगी.
यह भी पढ़ें: 55-inch के सबसे सस्ते Smart TV की लिस्ट, Flipkart पर मिलेगी डील
उन्होंने बताया कि फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए, GST रेशनलाइजेशन कंज्यूमर्स को बेहतर फीचर्स वाले प्रोडक्ट्स कम कीमत में खरीदने का मौका देगा और ई-कॉमर्स सेल्स में भी तेजी आएगी. इसका सीधा फायदा टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचेगा, जिससे बाजार में प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ेगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












