
क्या 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोली हुए कोविड-19 पॉजिटिव? मेकर्स ने किया रिएक्ट
AajTak
रिपोर्ट्स आई थीं कि टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोली उर्फ कुश शाह क्रू के तीन सदस्यों समेत कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. अब इस पर शो के मेकर्स ने बयान जारी करते हुए सफाई दी है. मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे निगेटिव खबरें न फैलाएं.
कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थीं कि टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के गोली उर्फ कुश शाह क्रू के तीन सदस्यों समेत कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. अब इस पर शो के मेकर्स ने बयान जारी करते हुए सफाई दी है. मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसे निगेटिव खबरें न फैलाएं. यह था स्टेटमेंट मेकर्स ने लिखा, "हम आपको बताना चाहते हैं कि करीब एक हफ्ता पहले कुश शाह और क्रू के सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट हुआ था और उन्होंने खुद को घर में क्वारनटीन कर लिया था. आज वह बेहतर हैं और अच्छे स्वास्थ्य के साथ हैं. हम सभी को शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिन्होंने चिंता जताई. इस मुश्किल घड़ी में ऐसी निगेटिव चीजें न फैलाएं, केवल पॉजिटिविटी और खुशहाली ही बांटे."More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












