
क्या 'डर्टी बम' बना सकता है ईरान? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला
AajTak
अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का पांचवां दिन है. यूएस और इजरायल के हमलों का ईरान लगातार जवाब दे रहा है और मिडिल ईस्ट में बने अमेरिका बेस को लगातार निशाना बना रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि युरेनियम की मौजूदा सामग्री से क्या ईरान डर्टी बम बना सकता है?
माना जाता है कि ईरान के पास करीब 440 किलोग्राम अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम है, जो लगभग 60 प्रतिशत तक संवर्धित है. परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम को लगभग 90 प्रतिशत तक संवर्धित करना पड़ता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ईरान इस मौजूदा सामग्री से डर्टी बम बना सकता है?
डर्टी बम क्या होता है?
डर्टी बम को रेडियोलॉजिकल डिस्पर्सल डिवाइस (RDD) कहा जाता है. यह परमाणु बम नहीं होता और इसमें कोई परमाणु श्रृंखला प्रतिक्रिया या विखंडन (fission) नहीं होता. यह एक ऐसा उपकरण है जिसमें साधारण विस्फोटक (जैसे डायनामाइट या अन्य पारंपरिक बम) को रेडियोधर्मी पदार्थ के साथ मिलाया जाता है. इसका उद्देश्य परमाणु धमाका करना नहीं, बल्कि किसी इलाके में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाना होता है.
यह भी पढ़ें: ईरान की मोजैक डिफेंस स्ट्रैटजी से परेशान हो रहे अमेरिका और इजरायल... जानिए क्या कहा एक्सपर्ट ने
डर्टी बम में इस्तेमाल होने वाला रेडियोधर्मी पदार्थ कई स्रोतों से मिल सकता है, जैसे चिकित्सा उपकरणों से (उदाहरण: कैंसर उपचार में इस्तेमाल होने वाला सीज़ियम-137), औद्योगिक उपकरणों से (जैसे कोबाल्ट-60), अनुसंधान संस्थानों से या किसी देश के पास मौजूद अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम.
काम कैसे करता है?

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










